फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Home Guard soldiers march past in Training Center Moginand on Foundation Day

Panchkula News: स्थापना दिवस पर ट्रेनिंग सेंटर मोगीनंद में होमगार्ड जवानों ने किया मार्चपास्ट

Sat, 07 Dec 2024 12:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Home Guard soldiers march past in Training Center Moginand on Foundation Day
स्थापना दिवस पर मॉक ड्रिल, दौड़, वॉलीबॉल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन, जवानों को प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। होमगार्ड का 62वां स्थापना दिवस प्रदेश के ट्रेनिंग सेंटर मोगीनंद समेत जिला कार्यालयों में शुक्रवार को उल्लास से मनाया गया। इस मौके पर होमगार्ड व सिविल डिफेंस के जॉइंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में विभाग के एडीजीपी सीएस राव ने झंडा फहराने के बाद परेड का निरीक्षण किया। प्रदेश के ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में अलग-अलग जिलों से आए होमगार्ड कर्मचारियों और स्वयं सेवकों की पांच टुकड़ियों ने मिलकर मार्च पास्ट कर अतिथि का स्वागत किया। हरियाणा होमगार्ड एडीजीपी सीएस राव ने बताया कि अब होमगार्ड के जवानों को ट्रैफिक पैटर्न की वर्दी डालने की मंजूरी स्थापना दिवस पर सौगात के रूप में दी गई है। जो जवान पुलिस के साथ ट्रैफिक की ड्यूटी करते हैं वे सफेद कमीज और नीली पैंट में नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि मॉडर्न युग के साथ नई तकनीकों और नए उपकरणों को शामिल किया जा रहा है।
एडीजीपी सीएस राव ने बताया कि होमगार्ड संगठन का गठन साल 1946 में किया गया था। यह किसी भी अप्रिय स्थिति में नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए सेना, नौसेना, वायु सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अलावा स्वैच्छिक संगठनों और गृह रक्षक के लिए बनाया गया। उन्होंने बताया कि वर्ष 1962 के चीन युद्ध में एक बार फिर जरूरत महसूस हुई और 6 दिसंबर 1962 को गृह रक्षक संगठन का पुनर्गठन किया गया।
विज्ञापन

मॉक ड्रिल कर बताए अपने काम
होमगार्ड जवानों ने बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से करीब 10 प्रकार के बचाव के लिए मॉक ड्रिल किया। होमगार्ड जवानों ने दौड़, रस्सीकसी, वॉलीबॉल खेलों में भाग लेकर स्वस्थ शरीर सुरक्षित समाज का संदेश दिया। प्रदेश स्तर पर बेहतरीन कार्यों के लिए जवानों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। एडीजीपी ने जवानों द्वारा की गई सलामी मार्च पास्ट, मॉक ड्रिल, खेल क्रीड़ाओं को देखकर उनका हौसला बढ़ाया व उनकी प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में एएसपी रविंद्र कुमार, डीएसपी तान्या सिंह, मुख्य प्रशिक्षक सुरिंदर हुड्डा, मुख्यालय जेएसओ विजयपाल, गोकुल चंद व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed