फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Home guard jawan riding a bike was hit by an unknown vehicle, died

Panchkula News: बाइक सवार होमगार्ड जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Tue, 28 Jan 2025 01:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Home guard jawan riding a bike was hit by an unknown vehicle, died
होमगार्ड आकाश। फाइल 
पंचकूला। मोटरसाइकिल सवार होमगार्ड के जवान को रात को अज्ञात वाहन ने रैली चौक के पास चौराहे पर टक्कर मार दी। हादसे में जवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहाली खरड़ गांव तोगा निवासी आकाश राणा के रूप में हुई है। होमगार्ड जवान पंचकूला क्यूआरटी-3 में तैनात था। परिजनों की शिकायत पर सेक्टर-5 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जांच टीम सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी वाहन चालक की तलाश करने में जुटी है।
विज्ञापन


ड्यूटी के काम से जा रहा था जवान

जानकारी के मुताबिक होमगार्ड जवान आकाश ड्यूटी के काम से रैली चौक की तरफ से जा रहा था। तभी रात नौ बजे दूसरी तरफ से तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से होमगार्ड के जवान आकाश राणा जमीन पर गिर गया। मौजूद लोगों ने डायल 112 पर दुर्घटना होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम घायल को अस्पताल लेकर पहुंची। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर मोरारी लाल ने बताया कि होमगार्ड का जवान ट्रैफिक पुलिस में राइडर के तौर पर क्यूआरटी-3 में तैनात था। अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 27 जनवरी को पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने पर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन





जांच में जुटी पुलिस

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर मोरारी लाल ने बताया कि दुर्घटना होने बाद सेक्टर-10 पुलिस में अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज करके जांच की जा रही है। रैली चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे के मदद से वाहन की पहचान की जा रही है। इसके अलावा आसपास के लोगों बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। वाहन के खोजबीन के लिए टीमें लगा दी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed