{"_id":"68eff1c5d4db0571930333fb","slug":"home-guard-arrested-in-illegal-mining-case-remanded-for-one-day-panchkula-news-c-16-1-pkl1017-846866-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अवैध माइनिंग केस में होमगार्ड गिरफ्तार, एक दिन का रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अवैध माइनिंग केस में होमगार्ड गिरफ्तार, एक दिन का रिमांड
विज्ञापन
पंचकूला। अवैध माइनिंग के मामले में स्टेट क्राइम ब्रांच ने पंचकूला पुलिस के होमगार्ड को गिरफ्तार किया है। बुधवार को आरोपी दीपक को कोर्ट में पेश कर किया गया जहां से एक दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी को पटियाला ले जाकर पूछताछ की जाएगी क्योंकि जांच में इस पूरे नेटवर्क में पंजाब के कुछ लोगों की संलिप्तता के संकेत मिले हैं। जानकारी के अनुसार स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया।
यह मामला कुछ महीने पहले पंचकूला जिले में सामने आया था, जब अवैध माइनिंग की आड़ में वसूली का खेल चलने की शिकायतें मिली थीं। इस संबंध में होमगार्ड दीपक सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पंचकूला पुलिस ने जांच के दौरान अब तक कई लोगों के बयान दर्ज किए हैं, जिनमें पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, माइनिंग विभाग के कर्मचारी और निजी व्यक्ति शामिल हैं। पुलिस जांच की धीमी प्रगति और संदिग्ध कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताते हुए यह केस स्टेट क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया था। अब क्राइम ब्रांच की टीम हाईकोर्ट के आदेश पर मामले की गहराई से जांच कर रही है, और उसी जांच के तहत दीपक की गिरफ्तारी की गई है। सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसी अब इस बात की तह तक जाने की कोशिश कर रही है कि अवैध माइनिंग के जरिए वसूली के पीछे कौन-कौन शामिल थे और धन का प्रवाह कहां तक गया।