फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Hollow claims: AC of civil hospital emergency is bad, leaking ceiling

खोखले दावे : सिविल अस्पताल की इमरजेंसी का एसी खराब, टपकती है छत

Sun, 24 Jul 2022 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Hollow claims: AC of civil hospital emergency is bad, leaking ceiling
पंचकूला। शहर के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की आपातकालीन सेवाएं भले ही बेहतर होने के दावे किए जा रहे हों, लेकिन मरीजों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सिविल अस्पताल का दौरा कर अस्पताल प्रबंधन को सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश अभी कुछ दिन पूर्व ही दिए हैं। इसके बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं। अमर उजाला टीम ने शनिवार को इमरजेंसी सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक रियलिटी चेक किया। इस दौरान मरीज बहुत परेशान नजर आए। पंचकूला इमरजेंसी में रोजाना 300 से अधिक मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं। इसमें सुविधा के अभाव में वह परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

ऑपरेशन थिएटर से लेकर मरीजों के वार्ड के एसी खराब
अमर उजाला टीम की ओर से इमरजेंसी वार्ड का दौरा दोपहर 12 बजे किया गया। इसमें 200 बेड का पूरा इमरजेंसी वार्ड बनाया गया है। इसमें इमरजेंसी वार्ड के ऑपरेशन थिएटर का एसी पूरी तरह जल चुका है। इसके बाद इसे ठीक नहीं कराया गया। इस दौरान यहां पर आने वाले मरीजों और काम करने वाले इमरजेंसी स्टाफ को गर्मी में समस्या होती है। इसके बाद इसे ठीक नहीं कराया गया है। वहीं येलो एरिया में इमरजेंसी वार्ड में आठ एसी लगाए गए हैं। यह एसी भी नहीं चल रहे हैं। इस कारण यहां पर रहने वाले मरीज परेशान है। इसके अलावा यहां पर केवल दो एसी चलते मिले हैं। इसे भी नया लगाया गया है अन्य जगह का एसी ठीक नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

मरीज भर्ती होने के बाद टपक रहा पानी
इमरजेंसी वार्ड में बनाए गए दो कमरों में पानी टपक रहा है। इसके बाद भी यहां पर पेशेंट का रखा गया है। इस तरह के हालात में पेशेंट को दिक्कत हो रही है। अभी तक इस वार्ड को ठीक नहीं कराया गया है। अंडर प्रोसेस की पर्ची लगाने के बाद भी इसमें पेशेंट को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के बाहर मिलने वाली व्हील चेयर टूटी
सेक्टर-6 सिविल अस्पताल के बाहर आने वाले सीनियर सिटीजन मरीजों को टूटी व्हील चेयर मिलती है। इस कारण उन्हें परेशानी होती है। वहीं इसके अलावा कई बार पेशेंट अधिक होने के बाद लोगों को स्ट्रेचर नहीं मिलते हैं। जीरकपुर से इलाज करवाने आए सुनीत अग्रवाल ने बताया कि व्हील चेयर टूटी होने से परेशानी हुई है। अभी तक इसे ठीक नहीं करवाया गया है। वहीं इमरजेंसी के पीछे स्टोर रूम बनाया गया है। यहां पर बारिश और पानी की टंकी का जल जमाव है। इस कारण यहां पर डेेंगू और मलेरिया होने का खतरा अधिक हो गया है।

इमरजेंसी वार्ड की समस्या को लेकर पूरी जानकारी है। जल्द ही वार्ड में खराब एसी को बदल दिया जाएगा। वहीं स्ट्रेचर और व्हील चेयर भी जल्द ही नए रखे जाएंगे। मरीजों की सुविधा के लिए यहां पर सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। राजीव कपूर, पीएमओ, पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed