{"_id":"699cb63edc395dc84d075425","slug":"holika-dahan-on-march-2-at-mata-mansa-devi-gaushala-panchkula-news-c-87-1-pan1010-133327-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: माता मनसा देवी गोशाला में 2 मार्च को होलिका दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: माता मनसा देवी गोशाला में 2 मार्च को होलिका दहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सायं 5:30 बजे होगा आयोजन, श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पंचकूला गोशाला ट्रस्ट एवं राम सेवादार ट्रस्ट की ओर से 2 मार्च (रविवार) को सायं 5:30 बजे होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम माता मनसा देवी गोशाला परिसर में संपन्न होगा।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से सपरिवार उपस्थित होकर धर्म और संस्कृति के इस पावन पर्व में भाग लेने का आह्वान किया है। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका दहन किया जाएगा। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए चाट व्यंजनों की व्यवस्था भी रहेगी।
ट्रस्ट प्रधान कुलभूषण गोयल, चेयरमैन संजीव गोयल, उप प्रधान केवल गर्ग सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है और समाज में प्रेम, सद्भाव व भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की।