फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Holiday special on heritage track, packed on first day

Panchkula News: विश्व धरोहर कालका-शिमला ट्रेक पर हॉलिडे स्पेशल का संचालन शुरू

Wed, 21 Dec 2022 08:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Holiday special on heritage track, packed on first day
कालका। हेरिटेज ट्रैक पर क्रिसमस और न्यू ईयर के मद्देनजर रेलवे ने मंगलवार से हॉलीडे स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया है। पहले दिन सवारियों से खचाखच भरी ट्रेन शिमला के लिए रवाना हुई। ट्रेन में सीट नहीं मिलने के कारण अनेक सैलानियों को निराश भी होना पड़ा। इस अनारक्षित ट्रेन में कुल पांच डिब्बे हैं, जोकि सामान्य श्रेणी के हैं। ट्रेन का प्रति व्यक्ति किराया 50 रुपये है। ट्रेन कालका रेलवे स्टेशन से दोपहर 1:15 बजे चली जोकि शाम को करीब साढ़े सात बजे शिमला पहुंची।
विज्ञापन

दूसरी तरफ से ट्रेन सुबह साढ़े नौ बजे चलेगी जो दोपहर बाद 3:50 बजे कालका पहुंचेगी। इस ट्रेन के चलने से क्रिसमस और नववर्ष पर शिमला जाने वाले यात्रियों ने राहत मिलेगी। इससे पहले कालका और शिमला के बीच इन दिनों रेल मोटर कार सहित छह गाड़ियां चल रही थीं। अब हॉलीडे स्पेशल चलने के बाद इस रेलमार्ग पर कुल सात ट्रेनें हो गई हैं। इन दिनों सभी गाड़ियां फुल हैं। 31 दिसंबर तक उक्त हॉलीडे ट्रेन का संचालन किया जाएगा। हालांकि, अगर मांग रहेगी तो गाड़ी के संचालन की अवधि को आगे बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

शताब्दी के कारण पहले दिन देरी से रवाना हुई हॉलीडे स्पेशल
पहले दिन कालका-शिमला हॉलीडे स्पेशल अपने निर्धारित समय से दस मिनट देरी से रवाना हुई। शताब्दी जोकि 11:40 बजे कालका रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है, वह मंगलवार को 12:34 बजे कालका रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसके कनेक्शन में कालका-शिमला ट्रैक पर चलने वाली हिमालयन क्वीन जोकि 12:10 बजे रवाना होती है, को भी 40 मिनट की देरी दोपहर (12:50 बजे) कालका स्टेशन से रवाना किया गया। इसके चलते इसको 1:15 बजे रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक कोच के साथ आज से चलेगी अपमिक्स ट्रेन
कोरोना काल में सैलानियों के लिए बंद कर दी गई अपमिक्स ट्रेन को भी बुधवार से शुरू कर दिया जाएगा। सैलानियों की बढ़ती संख्या को देखकर अब अपमिक्स के साथ एक कोच जोड़ दिया जाएगा। इसमें टिकट लेकर सैलानी सफर कर सकेंगे। अपमिक्स को कोरोना काल में सैलानियों के लिए बंद कर दिया गया था। इसके बाद इस ट्रेन को वर्कमैन के नाम से चलाया जा रहा था। इसमें दो दिन में एक बार पानी सहित अन्य सामान कालका-शिमला से आता जाता था। अब सैलानियों की बढ़ती संख्या को देखकर इस गाड़ी में एक कोच यात्रियों के लिए जोड़ दिया जाएगा। यहां यह भी बता दें कि उक्त ट्रेन को समय सारणी में नही जोड़ा जाता है।

पहले दिन हॉलीडे स्पेशल में यात्रियों का अच्छा रिस्पांस दिखा। स्पेशल ट्रेन कालका स्टेशन से दिन में 1:15 बजे रवाना हुई है। बुधवार से अपमिक्स ट्रेन का भी संचालन होगा। - सीताराम मीणा, स्टेशन अधीक्षक, कालका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed