फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Holi today: People congratulated each other by burning Holika

होली आज : होलिका दहन कर लोगाें ने एक दूसरे को दी बधाई

Wed, 08 Mar 2023 01:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Mar 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Holi today: People congratulated each other by burning Holika
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। होली की पूर्व संध्या पर मंगलवार को जिले में 13 जगह होलिका दहन किया गया। शाम को 6.30 बजे मंदिरों में आरती की गई। इसके बाद होलिका दहन कर लोगों ने एक दूसरे को होली की मुबारकबाद दी। शहर के सेक्टर-2, 9, 14, 15 और 17 के मंदिरों सहित जिले में कई जगहों पर होलिका दहन किया गया। इसमें कालका, पिंजौर, मोरनी और रायपुररानी में भी होलिका दहन किया गया।
विज्ञापन

सेक्टर-17 के गौरी शंकर मंदिर के मुख्य पुजारी पंकज मिश्रा और सेक्टर-9 के प्राचीन शिव मंदिर के मुख्य पुजारी प्रमोद मिश्रा ने बताया कि होली हिंदू धर्म का मुख्य त्योहार है। होलिका दहन का अर्थ बुराइयों के विनाश से है। इससे हमें यह भी सीख मिलती है कि हमें सदैव धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। सेक्टर-14 के श्री दुर्गा माता मंदिर के मुख्य पुजारी अनिल मिश्रा और सेक्टर-15 के रघुनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी देवीचरण मिश्रा ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी मंदिर में होलिका दहन किया गया। इसके अलावा श्री माता मनसा देवी गोधाम और सकेतड़ी स्थित शिव मंदिर में भी होलिका दहन का आयोजन किया गया। दोनों ही मंदिरों में हर साल होलिका दहन पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इससे पूर्व कई दिनों से जिले में होलिका दहन की तैयारियां की जा रही थीं। संगठनों और युवाओं ने चंदा एकत्रित होलिका की लकड़ियां एकत्रित की। मंगलवार को महिलाओं ने होलिका की पूजा की।
विज्ञापन



होली पर पिचकारियों का बना है क्रेज
होली पर मंगलवार को बच्चों में पिचकारियों का जमकर क्रेज बना रहा। बच्चों ने फायर ब्रिगेड पिचकारी, मिक्की माउस सहित अन्य पिचकारियों की जमकर खरीदारी की। इस दौरान अभिभावक भी बच्चों की पसंद की पिचकारी दिलाते नजर आए। शहर के सेक्टर-15, 16, 10, 11, 12 सहित सभी जगह अभिभावकों ने पिचकारी खरीदी। सेक्टर -15 में पिचकारी की दुकान लगाने वाले राजेश कुमार ने बताया कि 20 से लेकर 400 रुपये तक पिचकारी का मूल्य निर्धारित किया गया है। अभिभावकों ने पिचकारियों की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रेनें और बसों में रही भीड़
घर पहुंचने की होड़ होली के आखिरी दिन तक बनी रही। ट्रेनों और बसों में भारी भीड़ रही। ऊंचाहार एक्सप्रेस, चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस, चंडीगढ़-लखनऊ-सहारनपुर एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस में अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा भीड़ नजर आई। इसके अलावा सभी ट्रेनों में वेटिंग भी खूब रही। वहीं बसों में भी अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा भीड़ देखने को मिली। पंचकूला से दिल्ली जाने वाली बसों में भी भारी भीड़ रही। इस दौरान पंचकूला के बस स्टैंड पर भी लोगों को बसों के खचाखच भरे होने से समस्या हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed