फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Holi: Congratulations on Holika Dahan, colors will rain today

होली : होलिका दहन की दी बधाई, आज बरसेंगे रंग

Fri, 18 Mar 2022 01:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Holi: Congratulations on Holika Dahan, colors will rain today
पंचकूला। जिले के विभिन्न मंदिरों, चौराहों और कालोनियों में वीरवार शाम को होलिका दहन किया। लोगों ने बुराइयों का त्याग करने का संकल्प लेकर एक दूसरे को होली की मुबारकबाद दी। देर रात तक शहर में विभिन्न क्षेत्रों में होली का जश्न चलता रहा। शहर में करीब 50 जगह धूमधाम से होलिका दहन किया गया। शुक्रवार को लोग रंगों से होली खेलेंगे। इसके लिए रंग, अबीर-गुलाब, पिचकारी और गुब्बारों की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन

कई दिनों से जिले में होलिका दहन की तैयारियां चल रही थी। वीरवार शाम को विभिन्न मंदिरों में भारी संख्या में लोगों ने एकत्रित होकर होलिका दहन किया। पंचकूला स्थित सेक्टर-15 रघुनाथ मंदिर, सेक्टर-9 स्थित प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर-7 सहित शहर के अन्य सेक्टरों के मंदिरों में लोगों ने उत्साह के साथ होलिका दहन किया। सेक्टर-15 रघुनाथ मंदिर के पंडित तेजराम और सेक्टर-9 प्राचीन शिव मंदिर के पंडित प्रमोद मिश्र ने बताया कि होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम को 6.30 बजे से रात 8.58 बजे तक था।
विज्ञापन

इस शुभ मुहूर्त में लोगों ने उत्साह के साथ होलिका दहन किया। सुबह से ही महिलाओं ने विधि विधान से होलिका की पूजा अर्चना की। रायपुररानी, मोरनी, बरवाला, पिंजौर और कालका में भी होलिका दहन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed