फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   holi celebreation, panchkula police, high alert on panchkula, panchkul

पुलिस को विशेष निर्देश, होली पर शरारती तत्वों की खैर नहीं

Wed, 23 Mar 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला।
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला। Updated Wed, 23 Mar 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
holi celebreation, panchkula police, high alert on panchkula, panchkul
होली पर शरारती तत्वों की खैर नहीं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दीनानगर और पठानकोट में हुई आतंकी हमले के बाद से जिला पंचकूला में हाई अलर्ट है। इसी के मद्देनजर होली पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। सभी थाना और पुलिस चौकी प्रभारियों को सुरक्षा को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं। वहीं शहरवासियों से भी अपील की गई है कि वह होली शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। यदि कोई शरारती तत्व नजर आए तो इसकी सूचना पुलिस को दें। ताकि होली के रंग को बदरंग होने से बचाया जा सके।  
विज्ञापन


ये जानकारी पंचकूला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अनिल कुमार धवन ने दी। जिला में चौकसी और सुरक्षा प्रबंधों को लेकर धवन ने बताया कि होली के पर्व पर किसी प्रकार का हुड़दंग या शरारत न हो इसके लिए अतिरिक्त टीमें मुस्तैद की गई हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि होली की खुमारी में ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे किसी को शारीरिक या मानसिक खतरा पैदा हो।
विज्ञापन


चौराहों पर होगी विशेष नजर
डीसीपी अनिल धवन ने बताया कि सेक्टर-16 लेबर, बेलाविष्टा, शक्तिभवन, भगवान परशुराम, सेक्टर-11 और 15, सेक्टर पांच, 19 सेक्टर रेलवे फाटक और माजरी चौक पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। वहीं पड़ोसी राज्य की पंजाब और चंडीगढ़ सीमा परे विशेष चौकसी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
डीसी की अपील ना करें पानी की बर्बादी
उपायुक्त मनदीप सिंह बराड़ ने जिला वासियों से अपील की है कि वे होली के दिन पानी की बर्बादी न करें। बल्कि तिलक लगाकर होली खेलें। होली पर्व को मिलजुल कर खुशियों के साथ मनाएं और भाईचारे का संदेश दें।

होली खेलने के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
1. फेसियल से बचें। इससे स्किन नरम हो जाती है। जिससे रंग ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं।
2. रंग खेलने के तीन दिन पहले स्थायी कलर डाई न लगाएं।
3. काला, हरा, लाल और चमकीले रंगों के उपयोग से बचें। इसमें लेड आक्साइड़, कापर सल्फेट, मर्करी सल्फेट और माइका का प्रयोग किया जाता है।
4. पर्पल और हरा रंग इस्तेमाल न करें। इनमें त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले हानिकारक केमिकल होते
5. रंग खेलते समय आंखों पर कांटेक्ट लैंस का प्रयोग न करें।
6. रंग छुड़ाने के लिए बेसन, हल्दी और मलाई जैसी चीजें उपयोग करें।
7. बालों पर रंग न डालें, रंगों में मेटल ऑक्साइटड जैसे लेड होते हैं। रंग खेलने से पहले बालों में नारियल का तेल लगा लें।
8. रंग छुड़ाने के लिए साबुन उपयोग न करें इससे त्वचा पर रेशेज हो जाते हैं। इसकी जगह पर शॉप फ्री क्लींजर इस्तेमाल करें।
9. गर्म पानी का उपयोग न करें। इससे रंग त्वचा पर जम सकता है। रंग को हटाने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करें।
10. ज्यादा न भीगें अकसर होली के समय हल्की ठंड होती है। इसे सर्दी-जुकाम, बुखार और निमोनिया हो सकता है।
11. तेज धूप में रंग न खेलें, सूर्य की तेज किरणें केमिकल वाले रंगों के साथ मिलकर त्वचा को ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं।
12. रंग खेलने के दौरान बार-बार चेहरा न धोएं। ऐसा करने से त्वचा को नुकसान हो सकता है। पूरी तरह रंग खेलने के बाद एक बार ही नहाने के दौरान रंग छुड़ाएं।
13. स्किन एलर्जी, बालों की एलर्जी, स्किन इंफेक्शन और एक्जिमा
- डा. विकास शर्मा नेशनल स्किन हास्पिटल एमडीसी सेक्टर-5

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed