फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Holding only 100 animals in six days

छह दिन में पकड़े केवल 100 पशु

Fri, 11 Oct 2013 01:52 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 11 Oct 2013 01:52 AM IST
विज्ञापन
Holding only 100 animals in six days
लावारिस पशुओं को पकड़ने के लिए नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे अभियान के बाद भी सड़कों पर घूमने वाले पशुओं की संख्या में कमी नहीं आई है। इंडस्ट्रियल एरिया और आसपास के कुछ इलाकों में शाम होते ही पशु झुंड के रूप में सड़क पर घूमते हुए दिखाई पड़ जाएंगे।
विज्ञापन


अभियान की शुरुआत होने के बाद पिछले छह दिनों में करीब सौ पशुओं को पकड़कर मनसा देवी मंदिर के पास बने गोशाला में भेज दिया गया है। निगम की ओर से पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान को अगर तेज नहीं किया गया तो वाहन चालकों के लिए परेशानियां बनी रहेंगी। साथ ही नगर निगम के सामने चुनौती है कि अगले 10 दिन में 500 लावारिस पशु कैसे पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन


पंचकूला में पिछले कई महीनों से गोशाला नहीं होने की वजह से पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान शुरू नहीं किया गया था। गोशाला के तैयार होने के बाद अभियान को चलाए जाने का दावा किया गया, लेकिन अभी भी सड़कों पर घूम रहे पशुओं से वाहन चालकों को दिक्कतें पेश आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम अधिकारियों का दावा है कि 20 अक्तूबर तक पंचकूला को लावारिस पशुओं से मुक्त कर दिया जाएगा, लेकिन कैमरे में कैद फोटोग्राफ निगम के इस दावे की सच्चाई सामने ला रहे हैं।


सेक्टरों के अलावा आसपास के कालोनियों में 600 से अधिक लावारिस पशु हैं, जबकि बल्टाना, हरमिलाप नगर, रेलवे स्टेशन के आसपास के इलाकों के अलावा पंजाब और यूटी के इलाकों से भी पशुओं को पंचकूला में भेज दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed