{"_id":"692f4a6c0f0c6bf48c01dff3","slug":"hk-cricket-academy-ludhiana-and-tdl-stadium-giants-won-their-league-matches-panchkula-news-c-16-1-pkl1006-886955-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: एचके क्रिकेट अकादमी लुधियाना और टीडीएल स्टेडियम जायंट्स ने अपने लीग मैच जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: एचके क्रिकेट अकादमी लुधियाना और टीडीएल स्टेडियम जायंट्स ने अपने लीग मैच जीते
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित छठी स्वर्गीय पन्ना लाल मेमोरियल अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले इंदरजीत क्रिकेट ग्राउंड डेराबस्सी और डी-मार्ट क्रिकेट ग्राउंड पीरमुछल्ला में खेले गए। इस दौरान एचके क्रिकेट अकादमी लुधियाना, टीडीएल स्टेडियम जायंट्स पंचकूला, जेपीएसए अकादमी डेराबस्सी और एनडब्ल्यूसीए अकादमी पंचकूला ने जीत दर्ज की।
दिन के पहले लीग मैच में जेपीएसए अकादमी, डेराबस्सी ने आईवीसीए अकादमी, डेराबस्सी को 15 रनों से हराया। जेपीएसए अकादमी के गुरनिहाल सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। जेपीएसए अकादमी ने 30 ओवर में 9 विकेट पर 180 रन बनाए, जिसमें गुरनिहाल सिंह ने 88 और मयंक राज ने 13 रन बनाए। आईवीसीए अकादमी की टीम 30 ओवर में 7 विकेट पर 165 रन ही बना सकी।
दूसरे लीग मैच में टीडीएल स्टेडियम जायंट्स, पंचकूला ने चैंप्स क्रिकेट अकादमी, पीरमुछल्ला को 15 रनों से हराया। चैंप्स क्रिकेट अकादमी के रण मान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टीडीएल स्टेडियम जायंट्स ने 30 ओवर में 9 विकेट पर 185 रन बनाए। आकर्ष ने 59, अमन डोरा ने 47 और विराट ने 24 रन बनाए। जवाब में चैंप्स क्रिकेट अकादमी ने 30 ओवर में 8 विकेट पर 170 रन ही बनाए।
विज्ञापन
तीसरे लीग मैच में एचके क्रिकेट अकादमी, लुधियाना ने गुडविल क्रिकेट अकादमी, साहनेवाल को 6 विकेट से हराया। एचके क्रिकेट अकादमी के युवराज सिंह चीमा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। गुडविल क्रिकेट अकादमी ने 30 ओवर में 8 विकेट पर 140 रन बनाए, निहाल गिल ने 58 और हर्षण ने 31 रन बनाए। एचके क्रिकेट अकादमी ने 21 ओवर में 4 विकेट पर 144 रन का लक्ष्य हासिल किया।
चौथे लीग मैच में एनडब्ल्यूसीए अकादमी पंचकूला ने डुक और लुईस मेथड सीडब्ल्यूएन अकादमी को 6 विकेट से हराया। सीडब्ल्यूएन अकादमी ने 30 ओवर में 3 विकेट पर 249 रन बनाए, जिसमें आयु बंसल ने 89 नॉट आउट और खुशी छिल्लर ने 70 रन बनाए। एनडब्ल्यूसीए अकादमी ने 15.3 ओवर में 4 विकेट पर 148 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। नमही मित्तल ने 90 नॉट आउट रन बनाए।