फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   His untimely demise has left family and friends in deep shock

Panchkula News: असामयिक निधन ने परिजनों और दोस्तों को गहरे सदमे में डाला

Sat, 18 Oct 2025 02:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
His untimely demise has left family and friends in deep shock
पंचकूला। पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और पूर्व मंत्री रजिया सुल्तान के इकलौते पुत्र अकील अख्तर (35) के असामयिक निधन ने न सिर्फ परिवार बल्कि उनके परिचितों और कानूनी बिरादरी को भी गहरे सदमे में डाल दिया है। अकील अख्तर पेशे से वकील थे और पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में प्रेक्टिस करते थे। उनके जानकारों के अनुसार वे गंभीर स्वभाव, सौम्य वाणी और साफ-सुथरे तर्क के लिए जाने जाते थे। वे हमेशा शांत रहते थे और कभी किसी बहस को व्यक्तिगत नहीं बनाते थे। उनकी बातों में एक सादगी और गहराई होती थी।
विज्ञापन

परिवार और राजनीति से जुड़ी ऊंची पहचान के बावजूद अकील ने अपने प्रोफेशनल जीवन में पूरी सादगी बनाए रखी। वे पंचकूला एमडीसी स्थित घर में माता, पिता, पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे। उनकी पत्नी पंजाब वक्फ बोर्ड की चेयरपर्सन रह चुकी हैं। मूलरूप से सहारनपुर के हरड़ाखेड़ी गांव के रहने वाले चौधरी परिवार में अकील की परवरिश शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी के माहौल में हुई। वीरवार की रात उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसा, दवा की ओवरडोज मौत का संभावित कारण बताई जा रही है। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सूचना मिलते ही उनके रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे थे, जिसके बाद एंबुलेंस के द्वारा शव को सहारनपुर ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed