फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Himadri Kaushik took charge of Panchkula DCP

Panchkula News: हिमाद्री कौशिक ने पंचकूला डीसीपी का चार्ज संभाला

Tue, 12 Mar 2024 12:32 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:32 PM IST
विज्ञापन
Himadri Kaushik took charge of Panchkula DCP
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। 2019 बैच की आईपीएस हिमाद्री कौशिक ने सोमवार को पंचकूला डीसीपी का चार्ज संभाला। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद यूपीएससी क्लियर किया था। इससे पहले वह बतौर एएसपी यमुनानगर और करनाल में रह चुकी हैं। पंचकूला में बतौर डीसीपी उनकी पहली पोस्टिंग है। ज्वाइनिंग के कुछ समय बाद डीसीपी ने जिले के सभी डीएसपी व एसएचओ की बैठक बुलाई। उन्होंने कहा कि शहर में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाना उनकी प्राथमिकता होगी। महिलाओं व साइबर अपराधों पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करे उसे भी सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए खास ध्यान रखा जाएगा। वह उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली हैं।

डीसीपी ने सोमवार को ही इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन कमेटी की मीटिंग हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला एसपी गौरव सिंह के साथ की। मीटिंग के दौरान डीसीपी ने बताया कि पंचकूला की सीमा से सोलन हिमाचल प्रदेश पड़ोसी राज्य से लगता है, जिसको लेकर आपसी तालमेल बनाकर अपराधों पर लगाम लगाई जा सकती है। इसके अलावा आगामी चुनावी दिनों में नशा व अवैध शराब इत्यादि की तस्करी को लेकर कड़ी नाकाबंदी करने की आवश्यकता है ताकि दोनों राज्यों के बॉर्डर पर नाकाबंदी रहेगी।
विज्ञापन

बॉर्डर एरिया से गुजरने वाले सभी वाहनों को चेक किया जाएगा। इंटर स्टेट को-आर्डिनेशन कमेटी की टीम व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से एक दूसरे को सूचना भेजेगी और काम भी करेगी। सोमवार को ही इसके लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया। ग्रुप में हर प्रकार की ट्रैफिक, क्राइम को लेकर गतिविधि शेयर की जाएगी। इसके अलावा मीटिंग के दौरान मौजूद एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि अकसर अपराधी क्राइम करने के बाद दूसरे राज्य में जाकर शरण लेते हैं और उन्हें पकड़ने में पुलिस को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। आपसी तालमेल से अपराधियों को पकड़ने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed