फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Himachal Pradesh warns of agitation over raising entry fee to Rs 170

Panchkula News: हिमाचल में एंट्री फीस 170 रुपये करने पर आंदोलन की चेतावनी

Sun, 29 Mar 2026 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh warns of agitation over raising entry fee to Rs 170
40 से 170 रुपये तक बढ़ोतरी पर सवाल, श्रद्धालुओं व पर्यटकों पर असर की आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। हिमाचल प्रदेश में वाहनों की एंट्री फीस 170 रुपये करने के फैसले को लेकर ट्राईसिटी के संगठनों में रोष है। उनका कहना है कि 40 रुपये से बढ़ाकर सीधे 170 रुपये करना आम जनता, श्रद्धालुओं और पर्यटकों पर अतिरिक्त बोझ डालने जैसा है।
हिंद संग्राम परिषद, हिम एकता वेलफेयर महासंघ और सिद्ध जोगी सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट ने फैसले का विरोध करते हुए इसे बाहरी राज्यों से आने वालों के साथ अन्याय बताया। संगठनों के अनुसार पहले एंट्री फीस 40 रुपये थी, जिसे बाद में 70 रुपये किया गया और अब इसे बढ़ाकर 170 रुपये कर दिया गया है, जो काफी ज्यादा है।
विज्ञापन

संगठनों ने कहा कि फीस बढ़ोतरी से हिमाचल में देवी-देवताओं के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और व्यापारिक गतिविधियों पर नकारात्मक असर पड़ेगा। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस निर्णय पर पुनर्विचार कर फीस कम की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed