फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Highland Kings beat Victory Waves to win golf trophy

Panchkula News: हाईलैंड किंग्स ने विक्ट्री वेव्स को हराकर गोल्फ की ट्रॉफी जीती

Fri, 25 Apr 2025 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Highland Kings beat Victory Waves to win golf trophy
पंचकूला। पंचकूला गोल्फ क्लब में वीरवार को सुबह खेले गए रोमांचक फाइनल में हाईलैंड किंग्स ने विक्ट्री वेव्स को 3-2 से हराकर एरोप्लाजा पंचकूला गोल्फ लीग-2025 की ट्रॉफी जीत ली। मुकाबला रोमांचक रहा, जिसमें दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल और गोल्फ स्किल्स का शानदार प्रदर्शन किया। हाईलैंड किंग्स ने पांच में से तीन मुकाबले जीतकर टाइटल अपने नाम किया।
विज्ञापन

फाइनल 18वें ग्रीन पर था तब हाईलैंड किंग्स के खिलाड़ी कर्नल रोहित बख्शी ने धैर्य बनाए रखा और 21 फुट का पट्ट लगाकर गेम और टाइटल मैच जीत लिया। इस बीच गोल्फिंग पैंथर्स ने स्नीकिन गोल्फर्स को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने 3 गेम जीते, एक टाई किया और एक हारे। इस तरह स्नीकिन गोल्फर्स को गोल्फ लीग में चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। हालांकि लीग के सभी मैचों में उन्होंने काफी अच्छा खेल दिखाया। एरोप्लाजा पंचकूला गोल्फ लीग 2025 में कुल 16 टीमों और 224 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से आठ टीमें लीग के नॉकआउट स्टेज में पहुंच गईं। क्वार्टर फाइनल में प्रतिस्पर्धी मैच हुए जिसमें स्नीकिन गोल्फर्स, विक्ट्री वेव्स, गोल्फिंग पैंथर्स और हाईलैंड किंग्स ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में हाईलैंड किंग्स और विक्ट्री वेव्स टॉप दो टीमें उभरीं। दोनों के बीच फाइनल खेला गया। गोल्फिंग पैंथर्स और स्नीकिन गोल्फर्स ने तीसरे और चौथे स्थान के लिए मैच खेला। फर्स्ट एरोप्लाजा पंचकूला गोल्फ लीग का प्रबंधन दिगराज गोल्फ इंक की ओर से किया गया था। इसके साथ योजना बनाई गई कि अब यह पंचकूला गोल्फ क्लब में वार्षिक आयोजन होगा। आने वाले वर्षों में इसमें नई टीमों को खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed