{"_id":"620d60c74cda1218b52875dc","slug":"highest-honorarium-of-anganwadi-workers-here-in-north-india-panchkula-news-pkl442252188","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : राज्य सरकार का विपक्ष पर पलटवार, आंगनबाड़ी कर्मियों का उत्तर भारत में सबसे अधिक मानदेय यहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : राज्य सरकार का विपक्ष पर पलटवार, आंगनबाड़ी कर्मियों का उत्तर भारत में सबसे अधिक मानदेय यहां
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने आंगनबाड़ी कर्मचारियों के आंदोलन को लेकर गरमाई सियासत में विपक्ष पर पलटवार किया है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंकड़ों के साथ विपक्ष के हमलों की काट की है। विभाग के अनुसार उत्तर भारत में आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर्स का मानदेय सबसे अधिक है। भाजपा सरकार के बीते सात साल में मुख्यमंत्री ने इनके मानदेय को लगभग दोगुना कर दिया है।
सरकार के मुताबिक आंगनबाड़ी वर्कर की छंटनी नहीं की जा रही, न ही आईसीडीएस के निजीकरण की कोई योजना है। हरियाणा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपने हिस्से के मानदेय में सर्वाधिक 9961 रुपये का मासिक योगदान दे रहा है, जबकि केंद्र का हिस्सा 2700 रुपये अलग से है। प्रदेश में वर्ष 2014 में आंगनबाड़ी वर्कर्स को 7500 रुपये और हेल्पर को 3500 रुपये मानदेय मिलता था। यह अब लगभग दोगुना हो चुका है। वर्कर को प्रति माह 12661 रुपये, मिनी आंगनबाड़ी वर्कर को 11401 और सहायिका को 6781 रुपये दिए जा रहे हैं। यह मानदेय उत्तर भारत के राज्यों में सर्वाधिक व देशभर में दूसरे स्थान पर है।
अन्य राज्यों में मिल रहा ये मानदेय
तमिलनाडु में आंगनबाड़ी वर्कर्स को 12200 रुपये, छत्तीसगढ़ में 6500 रुपये, मध्यप्रदेश में 10 हजार रुपये, पश्चिम बंगाल में 8250 और पंजाब में 9500 रुपये मानदेय दिया जा रहा है।तमिलनाडु में मिनी आंगनबाड़ी वर्कर को 9400 रुपये, तेलंगाना में 7800 रुपये, छत्तीसगढ़ में 4500 रुपये, मध्यप्रदेश में 5750 रुपये और पंजाब में 6300 रुपये हर माह मिलते हैं। छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी हेल्पर्स को 3250 रुपये, मध्यप्रदेश में 5000 रुपये, पश्चिम बंगाल में 4800 रुपये और पंजाब में 5000 रुपये मानदेय दिया जा रहा है।
विज्ञापन
बीते दिनों मुख्यमंत्री ने की हैं ये घोषणाएं
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पिछले दिनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी सहायिकाओं के हक में कई घोषणाएं भी की हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवानिवृत्ति पर एक लाख रुपये, आंगनबाड़ी सहायिकाओं को 50 हजार की राशि प्रदान की जाएगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को दुर्घटना होने उपरांत 2 लाख रुपये मिलेंगे। 10 साल से अधिक का अनुभव रखने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वरिष्ठता एवं लिखित परीक्षा के आधार पर नीति अनुसार पदोन्नत किया जाएगा। कोविड 19 महामारी के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को ड्यूटी के लिए 1000 रुपये की एक मुश्त राशि प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान की जाएगी।
2014 से अब तक वर्कर्स, हेल्पर के मानदेय में हुई वृद्घि
वर्ष वर्कर का मानदेय हेल्पर्स का मानदेय
2014 7500 3500 रुपये
2017 8140 3820 रुपये
2018 11429 5715 रुपये
2109 11811 6045 रुपये
2021 12661 6781 रुपये