फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   High speed vehicle hits scooter driver, referred to PGI

Panchkula News: तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी चालक को मारी टक्कर, पीजीआई रेफर

Mon, 21 Apr 2025 10:56 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Mon, 21 Apr 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
High speed vehicle hits scooter driver, referred to PGI
पीजीआई में उपचाराधीन राजेंदर।
समाचार पत्र वितरक बंधु राजेंदर के पैर, हाथ और सिर में आई चोट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-6 में बने लाइट पॉइंट के पास सुबह सात बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी चालक को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर इमरजेंसी में डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल सेक्टर-10 निवासी राजेंदर को पीजीआई रेफर कर दिया। समाचार पत्र वितरक बंधु राजेंदर सुबह अपने काम पर थे, तभी यह हादसा हुआ।


लोगों के मुताबिक समाचार पत्र वितरक बंधु राजेंदर सेक्टर-6 सिविल अस्पताल और पुलिस मुख्यालय में अखबार पहुंचाने के बाद सेक्टर-6 लाइट पॉइंट के पास से सड़क पार कर रहे थे। तभी दूसरी तरफ तेज रफ्तार आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक भाग गया। टक्कर से राजेंदर को पैर, हाथ और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल का इलाज पीजीआई में चल रहा है। जानकारी मिलने पर सेक्टर-7 पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस सीसीटीवी के जरिये वाहन चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed