फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   High speed Mercedes collides with Tempo Traveller, three Sri Lankan women injured

Panchkula News: तेज रफ्तार मर्सिडीज ने टेंपो ट्रैवलर में मारी टक्कर, श्रीलंका की तीन महिलाएं जख्मी

Fri, 14 Feb 2025 01:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
High speed Mercedes collides with Tempo Traveller, three Sri Lankan women injured
पंचकूला। वीरवार की सुबह श्रीलंका से आए डेलिगेट्स की टेंपो ट्रैवलर और तेज रफ्तार एक मर्सिडीज कार में सेक्टर-7 और 8 की ट्रैफिक लाइट पर जोरदार टक्कर हो गई। इससे टेंपो ट्रैवलर का संतुलन बिगड़ गया और वह आगे खड़ी कार से जा टकराई। टेंपो ट्रैवलर में यूनिसेफ श्रीलंका का डेलिगेट बैठा हुआ था। टक्कर लगने से अंदर बैठी तीन महिलाओं को मामूली चोटें लगी हैं। उन्हें उपचार के लिए सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टरों की टीम ने उनका प्राथमिक उपचार करके भेज दिया। इस हादसे में मर्सिडीज कार, टेंपो ट्रैवलर, सेंट्रो और ऑल्टो कार क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इसकी सूचना पर सेक्टर-7 थाना एसएचओ मौके पर पहुंचे और जांच की। सभी क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यूनिसेफ श्रीलंका का यह डेलिगेट्स चंडीगढ़ में ठहरा है। इनको पंचकूला सेक्टर-20 में शिक्षा विभाग के कार्यक्रम में कई स्कूलों में जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed