फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   High speed car hits another car, ASI dies

Panchkula News: तेज रफ्तार कार ने वरना गाड़ी को मारी टक्कर, एएसआई की मौत

Tue, 20 May 2025 01:24 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Tue, 20 May 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
High speed car hits another car, ASI dies
पंचकूला सेक्टर 27 ओम अस्पताल के सामने पलटी कार।
रविवार देर रात सड़क हादसा, ओजस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। सेक्टर-27 स्थित ओम अस्पताल के पास रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें पुलिस विभाग में तैनात सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) अनिल कुमार की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार और लापरवाह तरीके से आ रही सफेद रंग की वाॅल्वो गाड़ी ने सामने से अनिल कुमार की वरना कार को टक्कर मार दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है। सेक्टर-27 पंचकूला निवासी अनिल कुमार के बेटे अनीश कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वे रात को सैर के लिए निकले थे। तभी ओम अस्पताल के पास उन्होंने देखा कि एनएच-7 की तरफ से एक तेज रफ्तार वॉल्वो गाड़ी आई और सेक्टर-26 से 27 की ओर जा रही एक वरना कार को टक्कर मार दी है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वरना कार कई पलटियां खाते हुए सड़क किनारे डिवाइडर पर लगे पेड़ से जा टकराई और उलट गई।
विज्ञापन




अनीश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा तो टक्कर से क्षतिग्रस्त कार उनके पिता की थी और वे अंदर घायल अवस्था में फंसे थे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकालकर नजदीकी ओजस अस्पताल सेक्टर-26 में भर्ती करवाया गया, जहां 19 मई को सुबह इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनाल निवासी आरोपी चालक भाग निकला



हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर अशोक कुमार मौके से भाग गया, जो करनाल के गांव गुड़ा घरौंदा का रहने वाला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों गाड़ियों को कब्जे में लिया है। सीन ऑफ क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के बेटे अनीश कुमार के बयान के आधार पर थाना चंडीमंदिर में आरोपी चालक अशोक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed