फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   High-speed car hits Activa, grandfather and grandson seriously injured

Panchkula News: तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को मारी टक्कर, दादा-पोता गंभीर घायल

Mon, 19 Jan 2026 02:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
High-speed car hits Activa, grandfather and grandson seriously injured
पंचकूला। गांव मटवाला पुल के पास सड़क हादसा हो गया जिसमें एक्टिवा सवार दादा-पोता गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव कोट निवासी 58 वर्षीय अशोक कुमार हरियाणा सरकार की प्रिंटिंग प्रेस सेक्टर-6 पंचकूला से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। वे 16 जनवरी को अपने 9 वर्षीय पोते के साथ एक्टिवा पर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार कार ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में अशोक कुमार और उनका पोता सड़क पर गिर पड़े।
अशोक कुमार की दाहिनी टांग की हड्डी टूट गई जबकि पोता दिव्यांश बेहोश हो गया। राहगीरों की मदद से दोनों को पहले सरकारी पीएचसी कोट ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सेक्टर-6 पंचकूला के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पोते का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

हादसे के दौरान उनका पर्स भी मौके पर गिर गया, जिसमें करीब 6 हजार रुपये नकद, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, जॉब आईडी कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस था। घायल की शिकायत पर चंडीमंदिर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed