फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   High Court strict on Morni Hills water crisis, gives instructions to state government for water supply

Panchkula News: मोरनी हिल्स जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार को दिए जल आपूर्ति के निर्देश

Fri, 30 May 2025 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
High Court strict on Morni Hills water crisis, gives instructions to state government for water supply
मोरनी। मोरनी हिल्स क्षेत्र में गंभीर जल संकट को लेकर दायर जनहित याचिका पंकज भंवरा बनाम हरियाणा राज्य पर वीरवार को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश की अदालत में सुनवाई के दौरान अदालत ने हरियाणा सरकार और जन स्वास्थ्य विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे मोरनी ब्लॉक की सभी 26 ग्राम पंचायतों के 100 से अधिक गांवों के निवासियों को शीघ्र और समुचित मात्रा में पीने योग्य जल उपलब्ध कराएं। याचिकाकर्ता पंकज भंवरा ने जनहित याचिका में मुद्दा उठाया था कि मोरनी हिल्स क्षेत्र के निवासी लंबे समय से स्वच्छ पेयजल की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने अदालत से निवासियों के मूलभूत अधिकारों की सुरक्षा की मांग की थी। सुनवाई के दौरान हरियाणा के अतिरिक्त महाधिवक्ता ने न्यायालय को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार जल संकट की गंभीरता को समझते हुए त्वरित कदम उठाएगी और जल आपूर्ति को सुचारू बनाने के लिए सभी आवश्यक उपाय करेगी। राज्य सरकार की इस सकारात्मक और जरूरी प्रतिक्रिया के आधार पर हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा करते हुए आवश्यक निर्देश जारी किए। अदालत ने स्पष्ट किया कि इस विषय पर राज्य की ओर से की जाने वाली कार्यवाही की निगरानी आवश्यक होने पर भविष्य में की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed