{"_id":"6a7e26409b938d76c80d6fc9","slug":"high-alert-on-independence-day-intensive-police-checks-ranging-from-hotels-and-clubs-to-markets-panchkula-news-c-87-1-pan1011-139988-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: स्वतंत्रता दिवस पर हाई अलर्ट, होटल-क्लबों से बाजारों तक पुलिस की सघन चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: स्वतंत्रता दिवस पर हाई अलर्ट, होटल-क्लबों से बाजारों तक पुलिस की सघन चेकिंग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पंचकूला पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के निर्देश पर संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया, जबकि होटलों, क्लबों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
डीसीपी आईपीएस अदिति सिंह ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। संदिग्ध वस्तुओं और गतिविधियों की जांच के लिए डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली जा रही है। प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग, पैदल गश्त और पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई है।
पुलिस सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी गतिविधियों पर नजर रख रही है। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल-112 या नजदीकी थाना-पुलिस चौकी को दें। उन्होंने लोगों से सुरक्षा जांच में सहयोग करने और अफवाहों से बचने की अपील की।