फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   High alert: Mother and Child Care Hospital ready for emergency

हाई अलर्ट : इमरजेंसी के लिए मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल तैयार

Sat, 10 May 2025 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
High alert: Mother and Child Care Hospital ready for emergency
पंचकूला सेक्टर 6 अस्पताल में बनी मदर एंड चाइल्ड बिल्डिंग को इमरजेंसी खोल दिया गया
सेक्टर-6 अस्पताल में 50 बेड, 400 यूनिट ब्लड और 22 एंबुलेंस रिजर्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। भारत-पाकिस्तान युद्ध के लिए शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। आपात स्थिति से निपटने के लिए पंचकूला सेक्टर-6 के मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल को रिजर्व कर दिया गया है। अस्पताल की नई इमारत में बेड और व्हील चेयर और स्वास्थ्य से जुड़े सेटअप लगाए जा रहे हैं। साथ ही लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पंचकूला सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में भी डॉक्टरों ने कमर कस ली है। आपात स्थिति को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में सिक्योरिटी सुरक्षा के साथ-साथ डॉक्टर भी अपनी ड्यूटी पर 24 घंटे के लिए मुस्तैद हो गए हैं। उपचार के लिए इमरजेंसी वार्ड में 150 बेड मौजूद है। वहीं 50 बेड आपात स्थिति के लिए एक्सट्रा रखे हैं। इसके अलावा 22 एंबुलेंस भी लोगों की सुरक्षा में तैनात कर दिए गए हैं।



पचास व्हीलचेयर और पचास स्ट्रेचर भी एक्स्ट्रा रखे

जंग की स्थिति को देखते हुए अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में इलाज के लिए 100 से 150 बेड तैयार कर लिए गए हैं। साथ ही करीब 50 बेड आपातकालीन स्थिति में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था के लिए मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल में रखवा दिए हैं। वहीं पचास व्हीलचेयर और पचास स्ट्रेचर भी एक्स्ट्रा रखे हैं। पीएमओ आरएस चौहान ने बताया कि अस्पताल का पूरा स्टॉफ देश के साथ खड़ा है। हम लोगों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे ड्यूटी के लिए तैनात हैं। उन्होंने बताया कि जब तक हाई अलर्ट के हालात हैं तब तक इमरजेंसी वार्ड में ऑर्थो, सर्जरी, मेडिसिन के साथ-साथ दो ईएमओ 24 घंटे मौजूद रहेंगे। इसके अलावा अस्पताल के ब्लड बैंक में करीब 400 यूनिट ब्लड रिजर्व रख गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सिक्योरिटी भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed