{"_id":"6abc2806ce1e4cbba20af756","slug":"high-alert-in-private-schools-following-bomb-threat-panchkula-news-c-87-1-pk11015-141998-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बम धमकी के बाद निजी स्कूलों में हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बम धमकी के बाद निजी स्कूलों में हाई अलर्ट
विज्ञापन
पंचकूला। 24 सितंबर को शहर के पांच निजी स्कूलों को ई-मेल से बम की धमकी मिलने के बाद जिला प्रशासन, पुलिस और शिक्षा विभाग सतर्क हैं। एक सप्ताह बाद भी स्कूलों में हाई अलर्ट रखा गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी निजी स्कूलों को सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की एडवाइजरी जारी की है।
धमकी मिलने पर पुलिस, बम निरोधक दस्ते और प्रशासन की टीमों ने स्कूलों को खाली कराकर तलाशी ली थी। जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस ने इसे शरारती तत्व की हरकत माना, लेकिन सुरक्षा में ढील नहीं दी गई।
स्कूलों को मुख्य गेट के सीसीटीवी दुरुस्त रखने, आने-जाने वालों की रजिस्टर में एंट्री, पहचान पत्र के बिना बाहरी लोगों को प्रवेश न देने और बच्चों के बैग की नियमित जांच के निर्देश दिए गए हैं। स्टाफ को आपात स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण देने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
स्कूलों ने सुरक्षा गार्ड बढ़ाने और गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाने के साथ बच्चों को लावारिस वस्तुओं से दूर रहने के लिए जागरूक किया है। पुलिस ने स्कूलों के आसपास गश्त बढ़ाई है। साइबर सेल धमकी भरे ई-मेल की जांच कर रही है। प्रशासन के अनुसार सभी स्कूलों में पढ़ाई सामान्य रूप से चल रही है।