फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Hemsa strongly demonstrated at Shiksha Sadan Director's office

Panchkula News: हेमसा ने शिक्षा सदन डायरेक्टर कार्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन

Fri, 31 Jan 2025 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Hemsa strongly demonstrated at Shiksha Sadan Director's office
​शिक्षा सदन में प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद 
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षा विभाग फील्ड मिनिस्ट्रियल स्टाफकर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। मांगों को लेकर कर्मचारी सेक्टर-5 धरनास्थल और शिक्षा सदन पर एकत्रित हुए। इसकी अध्यक्षता प्रांतीय प्रधान संदीप सांगवान और संचालन महासचिव हितेंद्र सिहाग ने किया। शिक्षा विभाग फील्ड मिनिस्ट्रियल स्टाफ कर्मियों ने सरकार और अफसरशाही के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर डायरेक्टर दफ्तर सेक्टर-5 शिक्षा सदन पर ही पड़ाव डाल दिया।
प्रशासन ने बताया कि डायरेक्टर सेकेंडरी आज बाहर हैं, फिर एडिशनल डायरेक्टर के साथ संगठन के सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की वार्ता हुई। वार्ता में मांगो और समस्याओं का कोई समाधान नहीं हुआ। एडिशनल डायरेक्टर ने आश्वासन दिया कि अगले सप्ताह डायरेक्टर के साथ मीटिंग होगी। इसके लिए शीघ्र ही पत्र जारी कर दिया जाएगा। हेमसा ने उसी समय मीटिंग कर आंदोलन का एलान किया। उन्होंने एक, दो, आठ और नौ फरवरी को प्रदर्शन कर सभी 90 विधायकों को ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन

दूसरे चरण में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर 15 और 16 फरवरी को मुख्यमंत्री कैंप ऑफिस कुरुक्षेत्र पर दो दिवसीय पड़ाव डालेंगे। एसोसिएशन ने कहा कि ऑनलाइन ट्रांसफर की समीक्षा की जाए। दूर स्थानांतरित कर्मचारियों को ट्रांसफर वापस किया जाए। वर्कलोड के अनुसार नए पद स्वीकृत किए जाएं। हल्ला बोल प्रदर्शन को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा हरियाणा, विद्यालय अध्यापक संघ,सीटू, मिड डे मील, पटवार कानून संगठन, वीएलडीए संगठन ने भी समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed