फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Help desk will be set up in government schools for the convenience of parents

चंडीगढ़ : अभिभावकों की सुविधा के लिए सरकारी स्कूलों में बनेगी हेल्प डेस्क, 88 लाख से अधिक की राशि विभाग ने की जारी

Thu, 05 Aug 2021 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Help desk will be set up in government schools for the convenience of parents
चंडीगढ़। सरकारी स्कूलों में आगंतुकों और अभिभावकों की मदद के लिए हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। इसके लिए विभाग ने 88 लाख रुपये की राशि जारी की है। राज्य के 735 सरकारी स्कूलों में यह कार्य शुरू किया जाएगा। जारी की गई कुल राशि से प्रत्येक चिह्नित स्कूल को 12-12 हजार रुपये जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि डायरेक्टर जनरल स्कूल शिक्षा ईशा कालिया ने 88.20 लाख रुपये की राशि के लिए पत्र जारी कर दिया है। प्रत्येक स्कूल के लिए 12,000 रुपये जारी किए गए हैं। लुधियाना जिले में सबसे अधिक 57 स्कूलों में हेल्प डेस्क बनेंगी। पंजाब सरकार ने राज्य में अब तक करीब 13000 स्मार्ट स्कूल बनाए हैं। इन स्कूलों में एजुकेशन पार्क, स्मार्ट क्लास रूम, कलर कोडिंग, डिजिटल डिसप्ले बोर्ड, टीचर्स बोर्ड ऑफ ऑनर, स्टूडेंट बोर्ड ऑफ ऑनर, सीसीटीवी कैमरे, लिस्निंग लैब स्थापित की गई हैं। अब इन स्कूलों में और बदलावों की प्रक्रिया भी आरंभ की गई है। इसके हिस्से के तौर पर अब स्मार्ट स्कूलों में हेल्प डेस्क बनाने का फैसला किया है, जिससे बाहर से आने वाले व्यक्ति इस जगह पर आराम से बैठ सकें और हर तरह की सूचना प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed