फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Heavy vehicles passing through Pinjore's main market, no parking facilities...

पिंजौर के मुख्य बाजार से गुजर रहे भारी वाहन, पार्किंग की सुविधा नहीं...लग रहा जाम

Wed, 25 Aug 2021 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles passing through Pinjore's main market, no parking facilities...
वाहनों की लंबी कतार में से निकलने की कोशिश करती हुई महिला। - फोटो : PKL OFFICE
पिंजौर। पिंजौर शहर का मुख्य बाजार जो पिंजौर गार्डन के समीप से शुरू होता है। यह शहर का सबसे पुराना और मुख्य बाजार है। एक तरफ जहां बाजार का दुकानदार ग्राहकों की हर जरूरत को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं वहीं, दूसरी दुकानदारों ओर ग्राहकों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों की मुख्य समस्याओं में मुख्य बाजार से गुजरते हुए भारी वाहन, पार्किंग सुविधा का न होना, उचित स्ट्रीट लाइट का न होना, सार्वजनिक शौचालय का न होना आदि शामिल हैं। इस कारण यहां लंबा जाम लग जाता है।
विज्ञापन

पिंजौर में समय के साथ साथ जनसंख्या बढ़ती गई और पिंजौर गांव से कस्बा और कस्बा शहर में तब्दील हो गया उसी तरह शहर में कभी छोटी मोटी दुकानें हुआ करती थीं वह भी समय के साथ साथ बड़ी दुकानों और शोरूम में तब्दील हो गई हैं। आज मुख्य बाजार में लोगों की जरूरतों का सभी प्रकार का उम्दा सामान मिलता है और इस बाजार में खरीदारी करने के लिए पिंजौर शहर के अलावा आसपास के क्षेत्रों सहित हिमाचल प्रदेश से भी ग्राहक आते हैं। दुकानदारों ने प्रशासन से समस्याओं के हल की मांग करते हुए कहा कि वे लॉकडाउन की वजह से पहले ही आर्थिक रूप से नुकसान झेल रहे हैं। वहीं, इन समस्याओं की वजह से उनकी दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

क्या कहना है दुकानदारों का
ग्राहकों के लिए कोई सरकारी पार्किंग नहीं
बाजार से औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़ की ओर जाने वाले भारी वाहन उनकी दुकानों के आगे रोड पर दिन रात आवाजाही करते हैं। इस कारण रोड पर रोड पर जाम लगना या वाहनों का धीमी गति से चलने की वजह से रोड पर वाहनों की लंबी कतार लगना आम बात है। इस कारण ग्राहक अपने वाहन दुकान के आगे खड़े नहीं कर पाते क्योंकि ट्रैफिक को नियंत्रित करने के चलते ट्रैफिक पुलिस द्वारा ग्राहक के वाहन को खड़ा करने नहीं दिया जाता। ऐसी स्थिति में ग्राहक के पास आसपास कोई सरकारी पार्किंग भी नहीं है जहां वह वाहन खड़ा करने के उपरांत अपनी खरीदारी कर सके। बाजार में वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा मुहैया करवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अमरजीत सैनी, दुकानदार
सूरजपुर-सुक्खोमाजरी बाईपास जल्द बने
दुकानों के आगे ट्रैफिक समस्या और वाहन पार्किंग का न होना बाजार की मुख्य समस्याओं में से हैं। समस्या के हल के लिए सूरजपुर-सुक्खोमाजरी बाईपास का निर्माण को जल्द पूरा करना चाहिए ताकि हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहन शहर में प्रवेश करने की बजाय इस बाईपास से बद्दी की ओर चले जाएं। इसके अलावा गार्डन के समीप सरकार के पास खाली जगह पड़ी हुई है वहां वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की जाए। दुकानदार कोविड 19 की वजह से आर्थिक मंदी की मार झेल रहा है। इस स्थिति में सरकार को दुकानदारों की समस्याओं का निवारण करना चाहिए ताकि उनकी दुकानदारी ढंग से चल सके।
-विपुल बंसल, दुकानदार
सार्वजनिक शौचालय की भी व्यवस्था नहीं
मुख्य बाजार में ट्रैफिक समस्या तो आम बात होने के साथ अन्य समस्याएं भी हैं। इस कारण दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मुख्य बाजार में प्रशासन की ओर से उचित स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का प्रबंध नहीं किया गया। शाम होने के बाद महिलाएं और बुजुर्ग व्यक्ति बाजार की ओर आने से कतराते हैं। इसके अलावा बाजार में दुकानदारों और ग्राहकों की सुविधा के लिए सार्वजनिक शौचालय की भी व्यवस्था नहीं हैं। बाजार में उचित लाइट व्यवस्था और शौचालय आदि प्रमुख जरूरतों में से है। -राजेश खन्ना, दुकानदार
बाजार आने से कतराते हैं ग्राहक
दुकानदारों की मुख्य समस्या है शहर से भारी वाहनों का गुजरना। इस वजह से ग्राहक बाजार आने से कतराते हैं। इसलिए सूरजपुर सुक्खोमाजरी-बाईपास का निर्माण जल्द होना चाहिए। उन्होंने बताया कि हल्के वाहनों, कार आदि से दुकानदारों को कोई परेशानी नहीं है। भारी वाहनों के शहर में बंद होने से दुकानों के आगे जगह भी मिल जाएगी और ग्राहक कुछ समय के लिए दुकान के आगे अपना वाहन खड़ा भी कर सकेंगे।

-जितेंद्र गुप्ता, दुकानदार
ग्राहकों की सुविधा के लिए प्रशासन उठाए कदम
मुख्य बाजार में ग्राहकों की सुविधा के लिए प्रशासन को कोशिश करनी चाहिए। वाहनों के लिए पार्किंग, उचित स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था आदि दुकानदारों और ग्राहकों की जरूरत हैं। अगर ग्राहक को प्रशासन की ओर से सुविधाएं उपलब्ध करवाईं जाएंगी तो बाजार में ग्राहकों की संख्या भी बढ़ेगी। इससे दुकानदारों को फायदा होगा। इसके अलावा प्रशासन को निर्माणाधीन सूरजपुर सुक्खोमाजरी-बाईपास का निर्माण कार्य जल्द पूरा करवाना चाहिए।
-हैप्पी कुमार, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed