फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Heavy rain causes Ghaggar's water level to rise; roads waterlogged.

Panchkula News: तेज बारिश से घग्गर का जलस्तर बढ़ा, सड़कों पर भरा पानी

Sat, 05 Sep 2026 01:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain causes Ghaggar's water level to rise; roads waterlogged.
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और 2 में जलभराव से वाहन चालक परेशान, सेक्टर-1 में मल्टीलेवल पार्किंग के पास दीवार गिरी
विज्ञापन

फ्लाईओवर के नीचे भी जमा हुआ पानी, दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। शुक्रवार दोपहर हुई तेज बारिश से पंचकूला के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। कुछ ही देर की बारिश के बाद प्रमुख सड़कों और निचले इलाकों में पानी जमा हो गया। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और फेज-2 में जलभराव के कारण वाहन चालकों को परेशानी हुई। वहीं, बारिश के बाद घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी का बहाव भी तेज हो गया। दोपहर के समय नदी का जलस्तर ऊपर चढ़ने के साथ बहाव तेज दिखाई दिया। नदी में पानी बढ़ने से आसपास के क्षेत्रों में लोगों की चिंता भी बढ़ गई। शहर के अलग-अलग हिस्सों में जलभराव ने एक बार फिर जल निकासी व्यवस्था की स्थिति सामने ला दी। सड़कों पर जमा पानी के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई और कई स्थानों पर यातायात की रफ्तार धीमी रही। सेक्टर-1 में मल्टीलेवल पार्किंग और सरकारी कॉलेज के बीच बनी दीवार भी तेज बारिश के दौरान गिर गई। हालांकि, हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
तेज बारिश का सबसे अधिक असर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और फेज-2 में देखने को मिला। कई स्थानों पर सड़कों पर पानी भर गया। जल निकासी धीमी होने के कारण वाहन चालकों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। कुछ स्थानों पर सड़क पर पानी अधिक होने के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। सेक्टर-1 स्थित तवा चौक और साकेत अस्पताल के सामने भी सड़क पर काफी पानी जमा हो गया। इससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में जलभराव के कारण वाहन चालकों को सड़क पर बने गड्ढों का अंदाजा लगाने में भी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

फ्लाईओवर के नीचे भी हुआ जलभराव
जीरकपुर से पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया की ओर आने वाले फ्लाईओवर के नीचे भी बारिश का पानी जमा हो गया। जलभराव के कारण यहां यातायात प्रभावित हुआ। वाहन चालकों को पानी के बीच से सावधानी से वाहन निकालने पड़े। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हुई। वहीं, सेक्टर-1 स्थित मल्टीलेवल पार्किंग और सरकारी कॉलेज के बीच बनी दीवार तेज बारिश के दौरान गिर गई। गनीमत रही कि दीवार गिरने से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed