फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Hearing on Deepak Singla's Bail Plea in Money Laundering Case Adjourned

Panchkula News: मनी लॉन्ड्रिंग केस में दीपक सिंगला की जमानत याचिका पर सुनवाई टली

Thu, 28 May 2026 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Hearing on Deepak Singla's Bail Plea in Money Laundering Case Adjourned
विशेष अदालत में याचिका दाखिल, अगली सुनवाई 4 जून को तय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी (आप) नेता दीपक सिंगला की ओर से पंचकूला की विशेष अदालत में जमानत याचिका दाखिल की गई है। अदालत में बुधवार को इस याचिका पर सुनवाई हुई, लेकिन मामले की अगली सुनवाई अब 4 जून को तय की गई है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करीब 155 करोड़ रुपये के कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में दीपक सिंगला को 18 मई को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद ईडी ने उन्हें सात दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

जांच के दौरान ईडी की टीम ने दीपक सिंगला से जुड़े चंडीगढ़ समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। सेक्टर-36 स्थित एक कोठी से ईडी को 25 लाख रुपये नकद, अहम दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और एक पेन ड्राइव बरामद हुई थी। इसके अलावा दिल्ली, गोवा और चंडीगढ़ में भी एक साथ कार्रवाई की गई थी। ईडी फिलहाल कथित बैंक फ्रॉड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed