फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Hearing in Ranjit Singh murder case in CBI court

सीबीआई अदालत में रंजीत सिंह हत्या मामले में हुई सुनवाई

Wed, 24 Feb 2021 01:50 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Hearing in Ranjit Singh murder case in CBI court
पंचकूला। रंजीत सिंह हत्या के मामले में सोमवार को पंचकूला स्थित विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गुरमीत राम रहीम और आरोपी कृष्ण लाल वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेश हुए। वहीं इसमें आरोपी जसबीर सिंह और अवतार सिंह सीबीआई कोर्ट में प्रत्यक्ष रूप से पेश हुए। जबकि आरोपी सबदिल की तबीयत खराब होने के कारण पेशी नहीं हुई।
विज्ञापन

सीबीआई वकील एचपीएस वर्मा ने बताया कि पिछली सुनवाई में जो अंतिम जिरह शुरू हुई थी वो जिरह मंगलवार को भी जारी रही। इस दौरान वकीलों की तरफ से उनका पक्ष रखा गया है। वकील एचपीएस वर्मा ने बताया कि मामले की अगली सुनवाई 2 मार्च को होगी। गौरतलब है कि रंजीत मर्डर मामले में फाइनल बहस जारी है, और फाइनल बहस पूरी होने के बाद अगले कुछ दिनों में कोर्ट इस मामले में अपना फैसला भी सुना सकती है। बता दें कि रंजीत, आरोपी गुरमीत राम रहीम के सिरसा स्थित डेरा का मैनेजर था। रंजीत की हत्या गोली मारकर की गई थी।
विज्ञापन

केस की सुनवाई टलने की याचिका हाईकोर्ट से हुई खारिज
वकील एचपीएस वर्मा ने बताया कि रोहतक जिले की सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बड़ा झटका लगा है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने रंजीत हत्याकांड में राम रहीम को राहत देने से इनकार कर दिया है। हाईकोर्ट ने सीबीआई कोर्ट में रंजीत सिंह की हत्या के मामले की सुनवाई टालने की याचिका को वापस लेने की छूट देकर बीती 4 फरवरी को अर्जी खारिज कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed