फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Health Minister should resign over the death of innocent patients due to lack of oxygen in Jalandhar: BJP

जालंधर में ऑक्सीजन की कमी से निर्दोष मरीजों की मौत पर सेहत मंत्री दे इस्तीफा : भाजपा

Tue, 29 Jul 2025 10:04 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
Health Minister should resign over the death of innocent patients due to lack of oxygen in Jalandhar: BJP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। पूर्व सांसद श्वेत मलिक ने पत्रकार सम्मेलन में भाजपा कार्यालय खन्ना स्मारक में कहा कि राज्य सरकार ने पंजाब के सेहत तंत्र को पूरी तरह से विफल कर दिया है। जालंधर के सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से हुई निर्दोष मरीजों को मौत के जिम्मेदार सेहत मंत्री बलबीर सिंह हैं, इसलिए उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज मान सरकार ने पंजाब में सेहत सेवा, शिक्षा, समाज सुधार स्कीम, विकास, किसान, व्यापारी, उद्योगपति बर्बाद कर पंजाब के भविष्य पर ग्रहण लगा दिया है। पंजाब सरकार सिर्फ ब्रांडिंग की चिंता कर रही है, असली जन सेवाओं की नहीं। मलिक ने कहा कि सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों और स्टाफ की कमी है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। यह तथाकथित सेहत क्रांति एक आपदा बन गई है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरविंदर संधू, डाॅ. राम चावला व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed