फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Health insurance company will return Rs 22,210 to the customer

Panchkula News: स्वास्थ्य बीमा कंपनी ग्राहक को लौटाएगी 22,210 रुपये

Mon, 25 Nov 2024 06:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 06:49 AM IST
विज्ञापन
Health insurance company will return Rs 22,210 to the customer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। स्वास्थ्य बीमा करवाने के बाद भी महिला को इलाज करवाने के लिए अस्पताल को रुपये देने पड़े। महिला ने अपोलो म्यूनिख हेल्थकेयर कंपनी के खिलाफ उपभोक्ता आयोग में केस दायर किया था। आयोग ने कंपनी को ग्राहक के 22,210 रुपये नौ प्रतिशत ब्याज सहित लौटाने का आदेश दिया है। ग्राहक को हुई मानसिक परेशानी के लिए पांच हजार रुपये हर्जाना भी लगाया है। वहीं, पांच हजार रुपये अदालती खर्च अदा करने का आदेश दिया है।
कालका हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की रहने वाली पूजा चंडोक ने उपभोक्ता आयोग में दायर की शिकायत में बताया था कि उसने अपोलो म्यूनिख हेल्थ केयर कंपनी से स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी खरीदी थी। 30 मई 2019 को वह अपने पति के साथ एक्टिवा पर जा रही थी। इस दौरान उसके घुटने में इंजरी आ गई। इलाज के लिए वह सेक्टर-14 के अस्पताल गई। वहां उसने अपने दाहिने पैर में हुए फ्रैक्चर का इलाज करवाया। अगले ही दिन उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इलाज के दौरान उसने अस्पताल में बीमा कंपनी द्वारा दिया गया यूएचआईडी नंबर दर्ज करवाया था।
विज्ञापन

इलाज करवाने पर उसका 22,210 रुपये खर्चा आया। स्वास्थ्य बीमा कंपनी द्वारा उसके दावे को खारिज कर दिया। इलाज के दौरान आया खर्चा उसे ही अदा करना पड़ा। उपभोक्ता ने आर्थिक और मानसिक नुकसान की भरपाई के लिए अपोलो म्यूनिख हेल्थकेयर कंपनी के खिलाफ जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में केस फाइल किया था। आयोग ने कंपनी को 45 दिनों के अंदर आदेशों की पालना करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed