फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Health director accused of indecency, warning of demonstration

स्वास्थ्य निदेशक के अभद्र व्यवहार से रोष, विरोध प्रदर्शन की चेतावनी

Sat, 25 Sep 2021 02:41 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 02:41 AM IST
विज्ञापन
Health director accused of indecency, warning of demonstration
चंडीगढ़। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कंग की ओर से जीएमएसएच-16 के नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष के साथ अभद्र व्यवहार से सदस्यों में रोष है। एसोसिएशन ने 24 घंटे के भीतर निदेशक को अध्यक्ष से माफी मांगने को कहा है।
विज्ञापन

एसोसिएशन का कहना है कि अगर शनिवार सुबह 11 बजे तक निदेशक ने अपनी गलती नहीं मानी तो व्यापक विरोध प्रदर्शन होगा। एसोसिएशन की अध्यक्ष परमिंदरजीत थिंद ने बताया कि वीरवार दोपहर वे अनुबंध पर तैनात नर्सिंग स्टाफ की समस्या लेकर स्वास्थ्य निदेशक केपास गई थीं। पहले तो उन्होंने ठीक से बात की, लेकिन दो घंटे बाद फ ाइल लेकर जाने पर उसे टेबल पर फेंककर कहा कि कोई मांग पूरी नहीं होगी। इसके अलावा अभद्र व्यवहार करते कई बातें कहीं।
विज्ञापन

थिंद ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य निदेशक पंजाब की एक नर्सिंग स्टाफ पर जरूरत से ज्यादा मेहरबान हैं। वह नर्सिंग स्टाफ मनमाने तरीकेसे ड्यूटी कर रही है। इतना ही नहीं, मानक से इतर जाकर 15 अगस्त को उसे सम्मानित भी किया गया। उस नर्सिंग स्टाफ के लिए कोई ड्यूटी रोस्टर नहीं लगाया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन की महासचिव शोभना पठानिया ने कहा कि अगर स्वास्थ्य निदेशक ने माफी नहीं मांगी तो यूटी के सभी नर्सिंग स्टाफ सोमवार सुबह 11 बजे काम छोड़कर सड़क पर प्रदर्शन करेंगे। विरोध प्रदर्शन में लैब टेक्नीशियन, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, वार्ड सर्वेंट, वार्ड आया भी साथ होंगी।

कोट
नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष के साथ किसी तरह की अभद्रता नहीं की गई। वह कुछ ऐसी मांगें मनवाना चाह रही थीं, जिसे पूरा नहीं किया जा सकता है। सारे आरोप गलत हैं।
डॉ. अमनदीप कंग, स्वास्थ्य निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed