फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Health Department gave notice to 11486, Municipal Corporation did not issue even a single challan

Panchkula News: स्वास्थ्य विभाग ने 11486 को दिया नोटिस, नगर निगम ने एक भी चालान नहीं किया

Sat, 09 Nov 2024 02:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Health Department gave notice to 11486, Municipal Corporation did not issue even a single challan
सेक्टर -20 सहित सभी जगहों पर फॉगिंग सहित कवर ढंग से कराया जाए, अभी तक फॉगिंग केवल पांच आदमी कर रहे
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। डेंगू के प्रकोप से पंचकूला को निजात दिलाने के लिए शुक्रवार को डीजी हेल्थ कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और पब्लिक हेल्थ सहित अन्य विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई। मनीष बंसल की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के फैलने के लिए नगर निगम और पब्लिक हेल्थ को जिम्मेदार बताया। सीएमओ ने डेंगू पर नियंत्रण पाने के लिए इन विभागों पर काेई काम नही करने का ठीकरा फोड़ा। सीएमओ का कहना था कि स्वास्थ्य विभाग अब तक 11486 लोगों को नोटिस दे चुकी है। नगर निगम ने एक भी चालान नहीं किया है। मामले में नगर निगम कमिश्नर का कहना था कि जल्द सफाई कराने का प्रयास करेंगे।
बैठक में सिविल अस्पताल सेक्टर-6 की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने कहा कि पंचकूला के सेक्टरों में कई सालों से बंद पड़े मकानों में बारिश का पानी जमा होने के बाद डेंगू का लारवा पैदा हो रहा है। घरों में उगी झाड़ियों को साफ करने का कोई प्रावधान नहीं है। इस कारण सेक्टरों में लगातार डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। लारवा मिलने के नोटिस दिए जाने के बाद भी नगर निगम की ओर से एक भी चालान नहीं किया गया है। अभी तक निगम और पब्लिक हेल्थ विभाग की ओर से इस पर कोई काम नहीं किया जा सका है। इसी कारण लगातार डेंगू के मामले बढ़ गए हैं। इस कारण अभी तक डेंगू के मामले बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

इस पर निगम की ओर से नगर निगम कमिश्नर अपराजिता ने कहा कि नगर निगम के एक्ट में अगर कोई गुंजाइश होगी तो मकानों की सफाई करवाने का प्रयास करेंगे। इसके साथ ही निगम की ओर से चेकिंग कर जल्द ही चालान काटे जाएंगे। सीएमओ लगातार डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए अभी तक नवंबर माह में अब तक नियंत्रण नहीं पाया जा सका है। इस पर कोई काम नहीं किया गया है। 18876 लोगों के यहां डेंगू का लारवा मिला है। अब तक 1058739 लोगों के घरों को कवर किया गया है। इसके अलावा शहर के अर्बन पंचकूला, ओल्ड पंचकूला, सूरजपुर और पिंजौर भी डेंगू के मामले बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम इनडोर फॉगिंग कर मच्छरों को रोके
पंचकूला नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम को डीजी हेल्थ ने निर्देश दिए कि नगर निगम इनडोर फॉगिंग करे। जहां पर केस आएं, उस एरिया काे कवर करके इनडोर फॉगिंग की जाए। फॉगिंग में कोई कोताही निगम की ओर से नहीं बख्शी जाए।

सेक्टर-20 की सोसाइटियों और क्षेत्रों को ठीक से करें कवर
सेक्टर-20 की सोसाइटियों और खाली पड़े मैदानों वाली जगहों पर पानी रुक रहा है। इस कारण यहां पर डेंगू का लारवा पैदा हो रहा है। अभी तक इसे सही तरीके से कवर नहीं किया गया है। इस कारण हालात अभी तक ठीक नहीं हो सके हैं। यहां पर भी सोसाइटियों से लगते क्षेत्रों में पानी जमा होने से डेंगू के लारवा पैदा हो रहे हैं। पंचकूला अर्बन एरिया से अभी सबसे ज्यादा मामले सेक्टर- 15, 7, 11, 14, 16, 19, 20, 21, 25, 26 में सामने आ रहे हैं। इसे लेकर सीएमओ की ओर से जंगल और अन्य जगह सफाई का काम करवाया जा रहा है। अभी तक निगम की तरफ से काम नहीं होने के कारण यह हालात बने हैं। डेंगू से अब तक तीन लोगों की मौत हो गई है।


डेंगू और बुखार के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बैठक की है। मीटिंग में नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग को फॉगिंग सहित सर्वे का काम करने के निर्देश दिए गए है। - मनीष बंसल, महानिदेशक, हरियाणा स्वास्थ्य सेवाएं

नगर निगम दोबारा सर्वे करेगा। जो भी खामियां सामने आई हैं, उसे ठीक करने के लिए काम किया जाएगा। पुरानी बिल्डिंग सहित नगर निगम क्षेत्रों की सफाई करवाई जाएगी। जहां पानी जमा है, उसे भी हटवाने का काम करेंगे। -अपराजिता, कमिश्नर, नगर निगम


पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अस्पताल आए मरीजों का इलाज किया जा रहा है। नगर निगम की तरफ से सफाई व्यवस्था और फॉगिंग नहीं होने की बात रखी गई है। इस पर अगर झाड़ियों और बंद पड़े मकानों की सफाई होगी तो डेंगू का खतरा कम हो जाएगा। -डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर -6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed