फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Head of a protected animal found in the forest, people expressed anger

Panchkula News: जंगल में मिला संरक्षित पशु का सिर, लोगों ने जताया रोष

Mon, 28 Apr 2025 11:08 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Head of a protected animal found in the forest, people expressed anger
पंचकूला। सेक्टर-28 के नजदीक स्थित जंगल में एक संरक्षित पशु का धड़ से अलग सिर मिला है। इससे लोगों में भारी रोष है। इसी विषय पर सेक्टर 23 घग्घर के नजदीक बने गोसेवा सेवा धाम में प्रेसवार्ता की गई। इसमें सभी सदस्यों ने इस मामले की पुलिस प्रशासन से जांच करने की मांग की है। इस अवसर पर बगलामुखी मंदिर मोरनी के महंत ने बताया मंगलवार सुबह 11 बजे पुलिस कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें सभी गो प्रेमी व सनातनी बढ़कर भाग लेंगे। इस मौके पर विश्व हिंदू परिष्द के सदस्य और भारतीय किसान संघ के सदस्य और गोसेवा धाम के ट्रस्टी प्रदीप गोयल, गाेविंद राय, विजय अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, ललीता जिंदल, नरेंद्र शर्मा, केके अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि कुछ लोगों ने संरक्षित पशु का कटा सिर देखा तो सूचना गोसेवा धाम के सदस्यों को दी। इसके बाद सदस्य पहुंचे। उन्होंने कटे सिर को उठाकर दफनाया और पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed