{"_id":"67c8a75703519ad5df0416b8","slug":"head-constables-arm-severed-after-being-hit-by-container-condition-critical-panchkula-news-c-87-1-pan1001-120219-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कंटेनर की चपेट में आने से हेड कांस्टेबल की बाजू कटकर हुई अलग, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कंटेनर की चपेट में आने से हेड कांस्टेबल की बाजू कटकर हुई अलग, हालत गंभीर
Thu, 06 Mar 2025 01:04 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ पीजीआई में उपचाराधीन कांस्टेबल संजीव कुमार हाल जानते मौली पुलिस चौकी के कर्मचारी।
पीजीआई के डाॅक्टरों ने जुड़ने की संभावना से किया साफ इन्कार, रात के वक्त ड्यूटी के दाैरान हादसा
स्क्रैप से भरा ट्रक पलटने के बाद ट्रैफिक को नियंत्रित कर रहे थे संजीव कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। पंचकूला-यमुनानगर राष्ट्रीय राजमार्ग 7 पर स्थित गांव गोलपुरा के नजदीक स्क्रैप से भरा ट्रक पलट गया। घटना के बाद ट्रैफिक को डयवर्ट करते समय तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आने से मौली चौकी के हेड कांस्टेबल संजीव कुमार की बाजू कटकर अलग हो गई।
बताया जा रहा है कि हादसाग्रस्त ट्रक के पास संजीव खड़े थे। रात के अंधेरे में कंटेनर चालक ने गिरे ट्रक और कटेंनर के बीच में उनके कंधे के पास से बाजू को बुरी कुचल दिया। इससे बाजू कटकर गिर गई। हालांकि उन्होंने रेडियम वाली जैकेट भी डाली हुई थी। यही नहीं रिफ्लैक्टर वाले बैरिकेड भी रोड पर लगे थे।
हादसे के भी उन्हें उपचार के लिए तुरंत सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल पंचकूला पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टरों गंभीर हालत देख पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। संजीव कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। मौली चौकी इंचार्ज रवि प्रकाश ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11:30 बजे हाईवे पर स्थित गांव गोलपुरा के पास स्क्रैप से लोड ट्रक पलटने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
सूचना पर पीसीआर 12 पर तैनात हेड कांस्टेबल संजीव कुमार व अन्य कर्मी माैके पर यातायात को डायवर्ट कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार कंटेनर ने हेड कांस्टेबल संजीव कुमार को चपेट में ले लिया, जिससे उनकी बाजू कट गई।
घटना के बाद कंटेनर चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं। बरवाला निवासी राजेंद्र जैन, मौली वासी मिथुन राणा, करण नंबरदार, कर्मवीर, गोलपुरा वासी अश्वनी शर्मा, टोडा वासी रामकुमार, बिट्टू बागवाली ने बताया कि एनएच-7 पर स्थित गोलपुरा के पास मार्ग पर एक साइड पुल का निर्माण चल रहा है। इससे यातायात को वन वे चलाया जा रहा है। मार्ग पर वाहनों की भारी आवाजाही से दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी यहां कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इससे कई चालक अंग गंवा चुके हैं व कई अन्य की जानें जा चुकी हैं।
अधिकारी-कर्मचारी हादसे से चिंतित : चौकी इंचार्ज
मौली चौकी इंचार्ज रवि प्रकाश ने बताया कि हेड कांस्टेबल संजीव कुमार की पीजीआई में गंभीर हालत बनी हुई है। उनकी बाजू दो जगह से कटी है। एक बीच से और दूसरी कंधे के पास से। कंधे के पास बाजू पूरी तरह कट चुकी है। जबकि बीच में भी कटकर लटक गई है। पीजीआई के डॉक्टरों ने बाजू जुड़ने से साफ इन्कार कर दिया है। डॉक्टर सर्जरी में जुटे हैं। पुलिस विभाग के आला अधिकारी व कर्मचारी इस दुर्घटना से काफी चिंतित हैं। फिलहाल आरोपी कंटेनर चालक की तलाश की जा रही है।