फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   hawen for haryana government

हरियाणा सरकार की सद्बुद्धि के लिए संस्कृत टीचर्स ने किया हवन

Thu, 19 Sep 2019 01:51 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
hawen for haryana government
सेक्टर -5 धरना ग्राउंड में पीजीटी संस्कृत टीचर्स नियुक्ति् नहीं मिलने पर हरियाणा सरकार की बुद्घि - फोटो : PKL OFFICE
पीजीटी संस्कृत टीचर्स ने अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर 29वें दिन धरना जारी रखा। धरना करते हुए टीचर्स ने धरना स्थल पर सरकार की सद्बुद्धि के लिए बुधवार को हवन किया। हवन के दौरान संस्कृत की टीचर्स रीटा, संदीप शास्त्री, सुमन, रविकांत, शिवनारायण, दिनेश, मीनाक्षी, मंजेश उपस्थित रहे। पीजीटी संस्कृत के चयनित उम्मीदवार 20 अगस्त से लगातार पंचकूला में धरना दे रहे हैं। लेकिन अभी तक सरकार की ओर से कोई भी अधिकारी, मंत्री और नेता सुध लेने नहीं आए। इस बात को लेकर धरन पर बैठे शिक्षकों में रोष बना हुआ है।
विज्ञापन

दो बार सीएम हाउस के घेराव की कर चुके है कोशिश
संस्कृत टीचर्स अपनी ज्वाइनिंग को लेकर बीते 13 और 16 सितंबर को पीजीटी संस्कृत संघर्ष समिति के नेतृत्व में अनेक महिला अध्यापक, पुरुष अध्यापकों ने अपनी नियुक्ति के लिए जोरदार तरीके से सीएम हाउस का घेराव करने जा रहे थे। उन्हें पुलिस ने रास्ते में रोक लिया। कुछ संस्कृत के टीचर्स को गिरफ्तार कर लिया था। 523 संस्कृत टीचर्स को अभी पांच साल से ज्वाइनिंग नहीं मिल पाई है। ज्वाइनिंग नहीं मिलने पर संस्कृत के टीचर्स रीटा, संदीप शास्त्री, सुमन, रविकांत, शिवनारायण, दिनेश, मीनाक्षी, मंजेश, अनीता, वंदना, राजेश, सुमित कमल ने कहा कि हरियाणा सरकार सही तरीके से ज्वाइनिंग के लिए कोर्ट में चल रहे केस की पैरवी नहीं कर रही है। संस्कृत भाषा को बचाने का झूठा दंभ भर रही है। सरकार के काम नहीं करने के कारण टीचर्स की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed