फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Hatauba on dumping ground: People of Sector-23 protested, people of Sector-25 are opposing Jhuriwala

डंपिंग ग्राउंड पर हायतौबा: सेक्टर-23 के लोगों ने विरोध में किया प्रदर्शन, सेक्टर-25 के लोग झूरीवाला का कर रहे हैं विरोध

Thu, 05 Aug 2021 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Hatauba on dumping ground: People of Sector-23 protested, people of Sector-25 are opposing Jhuriwala
पंचकूला। जलभराव समेत कई समस्याओं से जूझ रहे पंचकूला में इन दिनों डंपिंग ग्राउंड पर हायतौबा मची हुई है। डंपिंग ग्राउंड का जहां सेक्टर-23 और सेक्टर-25 के लोग विरोध कर रहे हैं, वहीं झूरीवाला डंपिंग ग्राउंड के रास्ते की मिट्टी बारिश में बहने के कारण करीब आठ सौ टन कूड़ा सेक्टरों में फैला हुआ है। हालात यह हैं कि जगह-जगह फैले कचरे में लावारिस पशु भी झुंड बनाकर मुंह मार रहे हैं। वर्तमान में कभी बारिश तो कभी धूप की वजह से सेक्टरों में पड़ा कूड़ा बदबू का कारण बना हुआ है। उधर सेक्टर-23 के लोगों ने डंपिंग ग्राउंड हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। हालांकि इधर नगर निगम का कहना है कि कूड़े का उठान शुरू करवा दिया है, लेकिन कई दिनों से फैले कूड़े को उठाने में कई दिन लग जाएंगे।
विज्ञापन

एक तरफ सेक्टर-23 के निवासी वहां से डंपिंग ग्राउंड हटाने की मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सेक्टर-25 के निवासी डंपिंग ग्राउंड को झूरीवाला शिफ्ट करने का विरोध कर रहे हैं। सेक्टर-23 के रेजीडेंट्स ने जल्द से जल्द डंपिंग ग्राउंड को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। यहां के लोगों का कहना है कि झूरीवाला में कूड़ा डालने के आदेश हो चुके हैं, तो भी कुछ कूड़ा यहां क्यों डाला जाता है। इसको लेकर स्थानीय निवासियों में काफी रोष है। स्थानीय निवासी संदीप दीवान का कहना है कि सेक्टर-23 के डंपिंग ग्राउंड की वजह से काफी बदबू आती है। इस वजह से यहां के लोगों को बहुत परेशानी होती है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी हरजीत सिंह का कहना है कि लोगों की मांग को ध्यान में रखकर इसे जल्द से जल्द हटाया जाना चाहिए। उधर सेक्टर-25 रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान संजीव गोयल का कहना है कि झूरीवाला में ठोस कचड़ा निस्तारण संयंत्र में कूड़ा डालने के लिए व्यवस्था की गई थी। इसमें बिना मानक पूरे किए ही कूड़ा गिराया जाने लगा। इसकी वजह से यहां के ट्यूबवेल खराब हो चुके हैं। एसोसिएशन के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट पवन सैनी का कहना है कि यह डंपिंग ग्राउंड सिटी से कम से दस किलोमीटर की दूरी पर होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़े का उठान नहीं होने से परेशान हैं लोग
सेक्टर-12, सेक्टर-14 के साथ ही कुछ अन्य सेक्टरों के निवासी कूड़ा नहीं उठने के कारण परेशान हो रहे हैं। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि कूड़ा उठाने के लिए 45 ट्रैक्टर ट्रालियां लगा दी गई हैं। उनके माध्यम से जल्द से जल्द सिटी का कूड़ा उठाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि सात दिन का करीब आठ सौ टन कूड़ा हटाने में अभी वक्त लग रहा है। गौरतलब है कि मानसून के चलते पिछले सात दिन से शहर में कूड़ा उठाने का कार्य ठप पड़ा है। इसके चलते करीब आठ सौ टन कूड़ा सेक्टरों में पड़ा हुआ है। बारिश के बाद कूड़े की बदबू से लोगों का जीना दुश्वार हो गया था। नगर निगम के अनुसार झूरीवाला का बहा रास्ता ठीक कर दिया है। अब यहां कूड़ा दोबारा डाला जाने लगा है।
पंचकूला में रोजाना निकलता है 120 टन कूड़ा
पंचकूला में रोजाना करीब 120 टन कूड़ा निकलता है। इसको पहले सेक्टर-23 स्थित डंपिंग ग्राउंड में गिराया जाता था। उसके बाद अब हालात बदल चुके हैं। अब यह कूड़ा झूरीवाला में गिराया जाने लगा है। झुरीवाला में कूड़ा डालने के लिए पहले जो रास्ता बनाया गया वह अस्थाई है। इस कारण यहां कई समस्याएं आ रही हैं।

झूरीवाला में डंपिंग ग्राउंड ले जाने का निर्णय सरकार का है। हम मानकों के अनुसार ही काम कर रहे हैं। जहां तक सिटी के कचरे का सवाल है तो ट्रालियां लगा दी गई हैं, वह तेजी से कूड़ा उठाने में जुट गई हैं। - कुलभूषण गोयल, मेयर, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed