फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana won the final match by defeating Delhi

Panchkula News: हरियाणा ने दिल्ली को हराकर फाइनल मैच जीता

Mon, 09 Jun 2025 01:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Haryana won the final match by defeating Delhi
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर -3 ताऊ देवीलालाल स्टेडियम में खेले गए श्री सत्य साईं राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में हरियाणा ने दिल्ली की टीम को 7 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 161 रनों का अच्छा स्कोर खड़ा किया। इसमें कप्तान नितेश का मुख्य योगदान रहा, जिन्होंने 32 गेंदों में दो चौकों और चार छक्कों सहित 45 रन बनाए। अवनेश ने 25 रन बनाए, आदित्य सिंह (22) और अर्नव ठाकुर ने 19 रन बनाए। इस मुकाबले में गौरव चौहान ने 15 रन देकर 4 विकेट चटकाए। सैमुअल ने 34 रन देकर 3 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए हरियाणा और चंडीगढ़ की टीम ने पारी की दूसरी गेंद पर ही अपना ओपनर खो दिया। दूसरे ओपनर जतिन काशनी को दुर्गेश ठाकुर ने बोल्ड कर दिया, जबकि स्कोरबोर्ड पर 23 रन थे। ऋषि इस बीच सैमुअल्स के साथ आए और दोनों ने सिंगल और डबल्स रन के साथ पारी को मजबूत करना शुरू किया और पारी के 12वें ओवर में 100 रन बनाए। बाद में दोनों ने 9 गेंद शेष रहते अपनी टीम को 161 रन बनाकर जीत दिला दी। हरियाणा टीम के ऋषि को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और गौरव चौहान को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। हरियाणा के सैमुअल्स को नाबाद 62 रन बनाने और तीन महत्वपूर्ण विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed