फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana will now become the hub of airspace and defense: Dushyant Chautala

अब एयर स्पेस और डिफेंस का हब बनेगा हरियाणा : दुष्यंत चौटाला

Wed, 17 Mar 2021 01:32 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Haryana will now become the hub of airspace and defense: Dushyant Chautala
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उपस्थित डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला व अन्य अधिकारी। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। हरियाणा को एयरोस्पेस और डिफेंस के क्षेत्र में उद्योगों का हब बनाया जाएगा। इसके लिए ‘एयरोस्पेस एंड डिफेंस पॉलिसी’ बनाई जा रही है। यह जानकारी हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा नागरिक उड्डयन विभाग और पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा संयुक्त रूप से पंचकूला के लोक निर्माण विभाग में स्टेकहोल्डर्स की कांफ्रेंस के दौरान दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पॉलिसी बनाने के लिए हरियाणा के नागरिक उड्डयन विभाग के महानिदेशक डॉ. साकेत कुमार की अध्यक्षता में नागरिक उड्डयन विभाग, एमएसएमई विभाग, उद्योग विभाग के निदेशक और पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों की एक कमेटी बनाई जाएगी। यह कमेटी 15-20 दिन में स्टेकहोल्डर्स से सुझाव लेकर पॉलिसी का एक ड्रॉफ्ट तैयार करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की कोशिश होगी कि एक मई 2021 को ‘एयरोस्पेस एंड डिफेंस पॉलिसी’ बनकर तैयार हो जाए। उपमुख्यमंत्री के पास नागरिक उड्डयन विभाग का प्रभार भी है। देशभर से ‘एयरोस्पेस एंड डिफेंस’ के क्षेत्र में नामी कंपनियों से आए प्रतिनिधियों के सुझाव लेने व चर्चा करने के बाद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार ने स्टेकहोल्डर्स से कई राउंड की चर्चा करके एक ऐसी अद्वितीय नीति ‘हरियाणा उद्योग एवं रोजगार नीति-2020’ बनाई है। कई राज्यों ने हरियाणा सरकार की इस नीति का अनुकरण भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ऑटो सेक्टर में तो हरियाणा राज्य पहले से ही अग्रणी है, अब ‘एयरोस्पेस एंड डिफेंस पॉलिसी’ बनाकर राज्य में एयरोस्पेस और डिफेंस से जुड़े अधिक से अधिक उद्योगों को आमंत्रित करना चाहते हैं जिससे हरियाणा इन क्षेत्रों में भी हब बन सके। उन्होंने बताया कि हिसार में जो एविएशन-हब तैयार हो रहा है उससे एयरोस्पेस और डिफेंस क्षेत्र के अन्य उद्योगों को भी आने का अवसर मिलेगा।

ये लोग रहे औजूद
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर नागरिक उड्डयन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने स्टेकहोल्डर्स द्वारा दिए गए सुझावों को महत्वपूर्ण बताकर कहा कि राज्य सरकार इन सुझावों को शामिल करके एक डाइनेमिक पॉलिसी बनाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में एयरोस्पेस तथा डिफेंस के क्षेत्र में निवेश करने वाले उद्योगों को विशेष रियायतें दी जाएंगी। नागरिक उड्डयन विभाग के महानिदेशक डॉ. साकेत कुमार ने विभाग के प्रदेश में चल रहे प्रोजेक्टस की विस्तार से जानकारी देकर स्टेकहोल्डर्स का स्वागत किया। इस मौके पर कांफ्रेंस में नामी उद्योगों के प्रतिनिधि पंचकूला में जुटे और विदेशों से भी कई बड़ी कंपनियों के चेयरमैन और सीईओ भी वर्चुअल तौर पर जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed