फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana Warehousing Corporation MD Jaiveer Arya sent on one day remand

Panchkula: जयवीर आर्य एक दिन के रिमांड पर, रिश्वत मामले में पकड़ा गया था हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन का एमडी

Thu, 12 Oct 2023 03:56 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 12 Oct 2023 03:56 PM IST
सार

एंटी करप्शन ब्यूरो ने आईएएस जयवीर आर्य को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया है। हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन के एमडी जयवीर आर्य समेत दो अन्य आरोपियों को पोस्टिंग दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अधिकारी मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन
Haryana Warehousing Corporation MD Jaiveer Arya sent on one day remand
जयवीर आर्य की कोर्ट में पेशी - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के एमडी आईएएस जयवीर आर्य को एंटी करप्शन ब्यूरो ने गिरफ्तार कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जहां से आर्य को 1 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपी मनीष को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पांच लाख की रिश्वत मामले में बुधवार को जयवीर आर्य को गिरफ्तार किया था। ब्यूरो ने तीन लाख रुपये भी बरामद किए थे। आर्य ने महिला अधिकारी की ट्रांसफर करवाने की एवज में पैसे मांगे थे।
विज्ञापन


 

हरियाणा वेयर हाउसिंग की डीएम (जिला प्रबंधक) को नजदीक के जिले में पोस्टिंग देने के नाम पर पांच लाख रुपये की मांग की गई थी। बाद में तीन लाख रुपये में सौदा तय हुआ। एसीबी करनाल की टीम ने पहले एक बिचौलिए को गिरफ्तार किया। आरोपी ने बताया कि यह पैसा अन्य अधिकारियों के माध्यम से एमडी जयवीर सिंह आर्य के पास जाना है। एसीबी ने चेन बनाते हुए बुधवार शाम तक एक-एक करके तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि हाउसिंग कारपोरेशन के दो अन्य अधिकारियों के फरार होने की सूचना है। गिरफ्तार आरोपियों में आईएएस जयवीर आर्य, आर्य के स्टाफ का सदस्य और दलाल है। एसीबी की करनाल यूनिट के एक अधिकारी ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

महिला अधिकारी के पति ने दी थी शिकायत

वेयर हाउसिंग कारपोरेशन में महिला अधिकारी डीएम पद पर तैनात हैं। दलाल के माध्यम से महिला अधिकारी को दूर के जिलों में ट्रांसफर करने का भय दिखाया गया, बाद में नजदीक के जिलों में तैनाती के लिए महिला अधिकारी से पांच लाख रुपये रिश्वत मांगी गई। तीन लाख रुपये में सौदा तय हुआ। महिला अधिकारी ने पूरा मामला अपने पति को बताया। महिला अधिकारी ने पति ने करनाल एसीबी के एसपी राजेश फोगाट से संपर्क किया। एसपी के आदेश पर इंस्पेक्टर सचिन कुमार की अगुवाई में टीम तैयार की गई। जैसे ही महिला के पति ने दलाल को तीन लाख रुपये दिए एसीबी की टीम ने उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed