फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana Vidhan Sabha Speaker inaugurated and laid the foundation stone for development works in village Bunga and Tibbi

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने गांव बूंगा और टिब्बी में विकास कार्यों का किया उद्घाटन व शिलान्यास

Thu, 16 Dec 2021 01:32 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Haryana Vidhan Sabha Speaker inaugurated and laid the foundation stone for development works in village Bunga and Tibbi
पंचकूला/बरवाला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने गांव बूंगा और टिब्बी के लोगों को विकास की नई सौगात देते हुए करीब 3 करोड़ से अधिक राशि के विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इसमें करीब 80 लाख रुपये की लागत से बूंगा से टिब्बी तक पुल का शिलान्यास और करीब 20 लाख रुपये की लागत से गांव बूंगा में निर्मित ट्यूबवेल का उद्घाटन शामिल है।
विज्ञापन

स्पीकर ने गांववासियों को बधाई देते हुए लोगों को विश्वास दिलाया कि विकास की दृष्टि से गांव शहरों से पीछे नहीं रहेंगे और गांव में भी शहरों की तर्ज पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस पुल के बनने से गांव बूंगा, डबकोरी, कोट, रत्तेवाली, भैर, टिब्बी आदि के ग्रामीणों को बरसात के मौसम में बूंगा से टिब्बी तक आने जाने में सुविधा होगी। इसका निर्माण सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा किया जा रहा है और यह कार्य 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षक अभियंता अमित रघुवंशी, कार्यकारी अभियंता अनुराग गोयल, भाजपा जिला महामंत्री विरेन्द्र राणा, परमजीत कौर, जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, कोषाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य वीरेंद्र भाउ, एससी मोर्चा के अध्यक्ष अमरीक सिंह, जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ के कनवीनर देश राज पोसवाल, पार्षद राकेश वाल्मीकि के अलावा सुशील सिंगला, गौतम राणा, अशोक शर्मा, गांव बूंगा की सरपंच पूनम देवी, राज कुमार और गांव टिब्बी व बूंगा के लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूंगा में बनेगा खेल मैदान और सामुदायिक केंद्र
विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बूंगा के सरपंच की मांग पर वहां एक बच्चों के खेलने के लिए खेल मैदान और एक सामुदायिक भवन का निर्माण करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में वर्तमान राज्य सरकार सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र पर चलती हुई। बिना किसी क्षेत्रवाद और भेदभाव के प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओं में समान विकास कार्य करवा रही है। गुप्ता ने कहा कि उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल के पांच सालों में पंचकूला में करीब 4 हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि के विकास कार्य करवाए हैं और अपने दूसरे कार्यकाल में अबतक के दो वर्षों में उनका यही प्रयास रहा है कि गांव में भी शहर की तरह सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।

विकास की दृष्टि से उपेक्षित रहा पंचकूला
विपक्ष पर निशाना साधते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में 10 वर्षों तक पंचकूला विकास की दृष्टि से उपेक्षित रहा। विपक्ष द्वारा पंचकूला के विकास को लेकर दुष्प्रचार किया जा रहा है। गुप्ता ने कहा कि वे पंचकूला के विकास को लेकर किसी भी सार्वजनिक मंच पर सीधे संवाद के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने अपनी आंखें मूंद रखी हैं, लेकिन जनता को पंचकूला में किया जा रहा विकास कार्य साफ साफ दिखाई दे रहा है। गरीब लोगों की आय को बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने गांव के सरपंचों से आग्रह किया कि वे इन मेलों में सरकार द्वारा ग्रामीण लोगों के उत्थान के लिए लागू की गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लें। उन्होंने कहा कि मेलों में विभिन्न विभागों द्वारा अपने स्टॉल लगाए गए हैं, जहां पर मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed