फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana Urban Development Authority removed the encroachment

Panchkula News: हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने हटाया अतिक्रमण

Wed, 08 Mar 2023 01:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Mar 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Haryana Urban Development Authority removed the encroachment
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को भी अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। टीम ने सेक्टर-14 से झुग्गियों को हटाया। इस दौरान झुग्गियों के बाहर रखा सामान भी जब्त कर लिया गया। जेसीबी की मदद से जगह भी साफ किया गया। जेई हरजीत सिंह के निर्देशन में इंफोर्समेंट विंग के सुपरवाइजर मान सिंह ने टीम की अगुवाई की।
विज्ञापन

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी मानव मलिक ने सोमवार को अधिकारियों की बैठक ली थी। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि अगर शहर से अतिक्रमण नहीं हटेगा तो जिम्मेवार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी आदेश दिए कि अतिक्रमण हटाने का अभियान पूरी ताकत के साथ चलाया जाए। किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही नहीं की जाए।
विज्ञापन


झुग्गियों पर 10 बार से ज्यादा कार्रवाई
सेक्टर-14 की जिन झुग्गियों को हटाने के लिए मंगलवार को अभियान चलाया गया, वहां पर अब से पहले भी कई बार कार्रवाई की जा चुकी है। मगर हर बार एचएसवीपी की कार्रवाई बेअसर साबित हुई है। टीम को देखते ही लोग अपना सामान उठाकर एक तरफ रख देते हैं। झुग्गी से तिरपाल हटा लेते हैं। टीम के जाते ही फिर से झुग्गी तैयार कर देते हैं। अब देखने वाली बात यह है कि एचएसवीपी की यह कार्रवाई कितनी असरदार रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed