{"_id":"60e4b5b68ebc3e87bb6cae03","slug":"haryana-started-becoming-corona-free-no-new-cases-in-eight-districts-panchkula-news-pkl419200582","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना मुक्त होने लगा हरियाणा, एक तिहाई हिस्से में कोई नया केस नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना मुक्त होने लगा हरियाणा, एक तिहाई हिस्से में कोई नया केस नहीं
विज्ञापन
चंडीगढ़। धीरे-धीरे हरियाणा अब कोरोना मुक्त होने लगा है। प्रदेश के 8 जिलों में कोई नया केस नहीं मिला है, जबकि 8 जिलों में 5 से नीचे मामले सामने आए हैं। अब रेवाड़ी में सबसे अधिक 18, पलवल 10 और गुरुग्राम और सोनीपत में 9-9 केस मिले हैं। कोरोना के घटते संक्रमण के चलते अब एक दिन की संक्रमण दर घटकर 0.24 प्रतिशत तक पहुंच गई है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार मंगलवार 30 हजार सैंपलों में से कोरोना के 73 केस मिले हैं। हिसार, अंबाला, पानीपत, कुरुक्षेत्र, भिवानी, जींद, नूंह और चरखीदादरी में कोई नया मामला सामने नहीं आया। इसी प्रकार महेंद्रगढ़ में 1, फरीदाबाद-रोहतक-फतेहाबाद-कैथल 2-2, झज्जर-यमुनानगर-करनाल में 3-3, पंचकूला 4, सिरसा में 5 केस मिले हैं।
बढ़ रही रिकवरी दर
मरीजों के ठीक होने से हरियाणा में अब 1082 सक्रिय केस बचे हैं। पिछले एक माह से रिकवरी दर बढ़कर 98.62 प्रतिशत तक पहुंच गई है। कोरोना के पीक के समय रिकवरी दर गिरकर 93 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। इनमें से 200 के करीब मरीज ऐसे हैं, जिनकी हालत गंभीर है। दूसरी लहर की संक्रमण दर 10.39 व कुल संक्रमण दर 7.54 प्रतिशत है।
10 की मौत, बढ़ी मृत्यु दर
संक्रमण कम होने और रिकवरी दर बढ़ने के बावजूद प्रदेश में कोरोना मरीजों की मौत का सिलसिला जारी है। इससे मृत्यु दर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को 10 मरीजों की मौत हो गई। इससे मृत्यु दर 1.23 से बढ़कर 1.24 फीसदी हो गई है। गुरुग्राम में 2, हिसार, पानीपत, पंचकूला, सिरसा, भिवानी, झज्जर, कैथल व जींद में 1-1 मरीज की मौत हुई है। अब तक प्रदेश में कोरोना से 9506 मरीजों की मौत हो चुकी है।