फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana's start in Kabaddi beats Punjab and Tamil Nadu

कबड्डी में हरियाणा की धाकड़ शुरुआत, पंजाब और तमिलनाडु को पछाड़ा

Sat, 04 Jun 2022 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Haryana's start in Kabaddi beats Punjab and Tamil Nadu
पंचकूला। जिले में हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के चौथे संस्करण का आगाज शुक्रवार को वालीबॉल और कबड्डी के मुकाबलों के साथ हुआ। वालीबॉल के पहले मैच में हरियाणा के युवा खिलाड़ियों ने तमिलनाडु पर और कबड्डी में लड़कियों ने पंजाब पर जीत के साथ धाकड़ शुरुआत की।
विज्ञापन

पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल खेल परिसर को इन खेलों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्वरूप दिया गया है। देशभर के 36 प्रांतों और केंद्र शासित प्रदेशों से खिलाड़ी अपने स्पोर्टिंग स्टाफ के साथ पहुंच गए हैं। खेल परिसर में बनाए गए वालीबॉल, कबड्डी, बास्केबॉल, हॉकी, सिंथेटिक वार्मअप ट्रैक, एथलेटिक ट्रैक, बैडमिटन हॉल का खिलाड़ी अपने कोचों के साथ मुआयना कर रहे हैं।
विज्ञापन

ताऊ देवीलाल स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए की गई सुविधाओं की भी सभी खिलाड़ी तारीफ कर रहे हैं। ताऊ देवी लाल स्टेडियम में खेलों के शुभंकर धाकड़, खेलो इंडिया इस बार हरियाणा गाने के साथ सभी मैदानों में घूम रहा है और बाहर से आए खिलाड़ियों में सेल्फी लेने की होड़ लगी हुई है। हरियाणा के प्रबंधों की राज्यों के सैफ-द-मिशन में भी सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी में हरियाणा ने पंजाब को 60-24 से रौंदा
अंडर-18 लड़कियों के कबड्डी मुकाबलों में हरियाणा का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। हरियाणा की टीम ने पंजाब को 60-24 के बड़े अंतर से शिकस्त दी है। वहीं वालीबॉल के मैच में हरियाणा ने तमिलनाडु को 3-1 से हराकर अपनी धाकड़ जीत के साथ शुरूआत की है। पहले सैट में हरियाणा ने 25-19, दूसरे में 26-24, तीसरे में 15-25 और चौथे सैट में 26-24 से जीत दर्ज की। लड़कियों के वालीबॉल मैच में केरल ने कड़े मुकाबले में छतीसगढ़ को 25-12, 20-25, 25-15, 19-25 और 15-12 अंकों से हराया।
लड़कियों की कबड्डी में आंध्र प्रदेश ने चंडीगढ़ को 40-28 अंकों से हराया और लड़कों के कबड्डी में मुकाबले में हिमाचल प्रदेश ने चंडीगढ़ को 77-15 अंकों के साथ कड़ी मात दी। वालीबॉल के दूसरे मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने पश्चिम बंगाल को सीधे सैटों में 25-16, 25-14 और 25-12 अंकों से हराया। इसी प्रकार वालीबॉल के एक अन्य मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने छत्तीसगढ़ को 25-19, 25-15 और 25-15 अंकों से हराया।

रजिस्ट्रेशन के लिए जुटी भीड़
विभिन्न प्रदेशों से पहुंचे खिलाड़ियों को यहां पहुंचने के बाद अपना रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ता है। इसके लिए कार्यालय परिसर में खिलाड़ियों की काफी भीड़ जमा हो गई है। कुछ फोटो उतारकर तो कोई सेल्फी लेकर अपना समय व्यतीत करता नजर आया। दो युवक बैठकर लूडो खेल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed