फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana Roadways to the falsification of

हरियाणा रोडवेज में पास का फर्जीवाड़ा

Thu, 10 Oct 2013 01:38 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 10 Oct 2013 01:38 AM IST
विज्ञापन
Haryana Roadways to the falsification of
हरियाणा रोडवेज के पंचकूला सब-डिपो में नकली पास के फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। एक नकली पास और उसको बनाने वाला पकड़ा गया है, लेकिन मास्टरमाइंड अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।फिलहाल आरोपी पुलिस रिमांड पर है।
विज्ञापन


बस स्टैंड पर नकली पास बेचने के आरोप में पुलिस ने मौली जागरां निवासी संदीप गिरफ्तार किया है। दरअसल, पिछले दिनों चेकिंग के दौरान हरियाणा रोडवेज के उड़न दस्ते को एक सवारी के पास नकली पास मिला था।
विज्ञापन


उसकी जांच करने पर पता चला कि वह नकली है। पास धारक से जब पूछा गया, तो उसने बताया कि उसे बस स्टैंड पर एक व्यक्ति मिला था, जिसने बताया कि वह पास बनवा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उड़न दस्ते को उक्त सवारी ने बताया कि पास के पैसे 400 थे, लेकिन उस दलाल ने 500 रुपये लिए और एक सप्ताह बाद उसे पास दे दिया। उसे नहीं पता था कि पास नकली है।


पकड़े जाने के बाद पुलिस को शिकायत दी गई। इसके बाद पुलिस ने संदीप गिरफ्तार किया। पुलिस को गिरोह के सरगना को पकड़ने के लिए संदीप को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इसके अलावा मौली जागरां में जिस जगह फर्जी पास बनाने का काम चल रहा था, वहां से भी कंप्यूटर व अन्य उपकरण बरामद किए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed