{"_id":"627c1cdeb0857e67a93d0da4","slug":"haryana-roadways-employees-will-soon-get-uniform-allowance-pkl-office-news-pkl4503384170","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों को जल्द मिलेगा वर्दी भत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों को जल्द मिलेगा वर्दी भत्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के लिए अच्छी खबर है। विभाग की ओर से प्रदेश के सभी कर्मचारियों को दो साल का वर्दी भत्ता जल्द जारी किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने प्रदेश के सभी डिपो के जीएम को पत्र लिखकर कर्मचारियों की जानकारी मांगी है। पंचकूला डिपो के लगभग 500 कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों को पिछले दो साल से यह भत्ता नहीं मिला था। ऐसे में कर्मचारी पुरानी वर्दी पहन रहे थे। अब विभाग ने वर्दी भत्ता जारी करने का फैसला लिया है। सभी डिपो को 17 मई तक कर्मचारियों की जानकारी विभाग को देनी है।
वर्दी भत्ता डिपो के चालक, परिचालक, वर्कशॉप स्टाफ, सब इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर, चीफ इंस्पेक्टर, स्टेशन सुपरवाइजर, ट्रैफिक मैनेजर, वर्क्स मैनेजर, चपरासी, चौकीदार, स्वीपर, अनाउंसर, वेटर, मेट, असिस्टेंट हलवाई, दफ्तरी, माली, वाशर मैन, गनमैन, वाटर कैरियर, सीवर मैन, हेल्पर, कैनर को मिलेगा। वर्दी भत्ता 1350 रुपये दिया जाता है। पंचकूला डिपो के जीएम रविंद्र पी पाठक का कहना है कि कर्मचारियों को वर्दी भत्ता दिए जाने के बारे में रोडवेज निदेशालय की तरफ से पत्र आया है। इससे कर्मचारियों को फायदा होगा और उनकी कई दिनों की मांग भी पूरी हो जाएगी।