फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana Roadways Employees Union threatens agitation if demands are not heard

Panchkula News: रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा की दहाड़, मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन

Thu, 30 Oct 2025 12:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Haryana Roadways Employees Union threatens agitation if demands are not heard
पंचकूला। रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा की बैठक बुधवार को पंचकूला डिपो में हुई। बैठक का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और डिपो स्तर पर कर्मचारियों की समस्याओं का स्थायी समाधान निकालना था। बैठक की अध्यक्षता राज्य प्रधान निशान सिंह ने की। बैठक में डिपो स्तर के कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों को कार्यस्थलों पर सुविधाओं की कमी, पदोन्नति में देरी, वेतन विसंगतियां, ठेकेदारी प्रथा और लंबित मांगों जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इन मुद्दों पर ठोस कार्ययोजना बनाकर सरकार से वार्ता की जाएगी। यदि मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। इस अवसर पर कार्यकारी प्रधान अनूप लाठर और राज्य मुख्य सलाहकार मंजीत पहल विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

डिपो कमेटी का गठन, सोमबीर मोर बने प्रधान
बैठक में सर्वसम्मति से डिपो कमेटी का गठन किया गया। इसमें सोमबीर मोर को प्रधान, सुंदर ढांडा को चेयरमैन, सुनील बब्बर को सचिव, सत्यवान मोर, सुभ जोशी और सत्यवान जांगड़ा को उपप्रधान, जितेंद्र घणघस को प्रेस सचिव, रणदीप कुंडू को सहसचिव, सुखदेव को कैशियर, प्रदीप पूनिया को सलाहकार तथा विपिन को संगठनकर्ता नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed