फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana Police team topped in tent panning competition

हरियाणा पुलिस की टीम रही टेंट पेंगिंग प्रतियोगिता में अव्वल

Fri, 08 Apr 2022 01:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Haryana Police team topped in tent panning competition
पंचकूला। आईटीबीपी प्रशिक्षण केंद्र भानू में 40वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता में वीरवार को कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें टेंट पेंगिंग प्रतियोगिता में हरियाणा पुलिस की ए टीम के सहायक उपनिरीक्षक प्रदीप ने अपने अश्व मृगनयनी, उप निरीक्षक निर्मल सिंह अपने अश्व डॉली, सहायक उपनिरीक्षक संजीव कुमार ने अपने अश्व दमयंती और सहायक उपनिरीक्षक रनवीर सिंह ने अपने अश्व करिश्मा के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी प्रवीर रंजन उपस्थित रहे। आईटीबीपी के महानिरीक्षक ईश्वर सिंह दूहन ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर आईटीबीपी के उप महानिरीक्षक राजेश शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। हरियाणा पुलिस की बी टीम से सहायक उपनिरीक्षक जितेंद्र ने अपने अश्व उत्तम, हेड कांस्टेबल सुरेश ने अपने अश्व ओशियन एलिमेंट, सहायक उपनिरीक्षक जसवीर सिंह ने अपने अश्व रोजी और उपनिरीक्षक दिनेश ने अपने अश्व चेतक के साथ रजत पदक प्राप्त किया। असम राइफल्स की टीम से हेड कांस्टेबल डब्लू लमनटी ने अपने अश्व आकाश, राइफलमैन बीआर जैना ने अपने अश्व ग्लोरियश, राइफलमैन संतोष दास ने अपने अश्व गलवान और राइफलमैन दिनेश ने अपने अश्व जीनियस के साथ कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed