फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana needs Kovishield, so that second dose can be given on time: Vij

हरियाणा को कोविशील्ड की जरूरत, ताकि दूसरी खुराक समय पर दी जा सके : विज

Thu, 13 May 2021 12:43 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Haryana needs Kovishield, so that second dose can be given on time: Vij
चंडीगढ़। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड समीक्षा बैठक की। इसमें हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी जुड़े। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि राज्यों को 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक देने पर प्राथमिकता देनी चाहिए। इस पर विज ने कहा कि हरियाणा में करीब 37 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली और 8 लाख को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। राज्य को और कोविशील्ड वैक्सीन की जरूरत है ताकि दूसरी खुराक समय पर दी जा सके। इतना ही नहीं, विज ने यह भी कहा कि ऑक्सीजन का पुन: वितरण किए जाने की आवश्यकता है। हरियाणा में करीब 280 एमटी ऑक्सीजन तैयार की करने की व्यवस्था है, इसलिए हरियाणा को अपने हिस्से की ऑक्सीजन हरियाणा से ही उपलब्ध करवाई जाए। दूसरे प्रदेशों को उनके आसपास से ही ऑक्सीजन देने की व्यवस्था करें। हरियाणा में दिल्ली व अन्य प्रदेशों के मरीज भी आ रहे हैं, जिनके उपचार की व्यवस्था भी कर रहे हैं। पानीपत और हिसार में 500-500 बिस्तरों के अस्पतालों का निर्माण करवाया जा रहा है। इसके साथ ही हरियाणा के अस्पतालों में करीब 2600 बिस्तर खाली हैं, जिन पर मरीजों को दाखिल करने में कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन

लॉकडाउन से कोरोना के मामलों में लगातार आ रही गिरावट
विज ने कहा कि हरियाणा में लॉकडाउन से कोरोना मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। 4 मई के 15786 मामलों की तुलना में 12 मई को 11637 केस सामने आए हैं। ग्रामीण आंचल में कोरोना जांच में तेजी लाई जा रही है, हॉटस्पॉट पर कोविड केयर सेंटर बनाए हैं। इस समय प्रदेश के अस्पतालों में करीब 62 फीसदी शहरी व 38 फीसदी ग्रामीण मरीज उपचाराधीन हैं। सोशल मीडिया पर गांवों में कोविड ज्यादा फैलने की खबर गलत है। गांवों में जांच के लिए टीमों का गठन किया है, सावधानी के लिए गांवों में ठीकरी पहरा भी लगा दिया है।
विज्ञापन

होम आइसोलेट मरीजों को दे रहे मेडिकल किट, 2
दिन में एक बार चिकित्सक चेकअप करने जाता है
विज ने कहा कि हरियाणा में करीब एक लाख मरीज होम आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं, जिनकी देखरेख के लिए चिकित्सक 2 दिन में एक बार घरों में जाते हैं। सभी मरीजों को मेडिकल किट भी उपलब्ध करवाई जा रही है। किट में ऑक्सीमीटर, आयुर्वेदिक व एलोपैथिक दवाइयां, थर्मामीटर सहित अन्य आवश्यक 15 चीजें शामिल हैं। अस्पतालों में एमबीबीएस व पीजी विद्यार्थियों की ड्यूटी लगाई गई है। भारतीय चिकित्सा संघ हरियाणा से भी चिकित्सकों की सेवाएं देने की बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed